किसान आंदोलन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित: सुखविदर सिंह मांढी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविदर सिंह मांढी ने कहा कि किसान आंदोलन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। आंदोलन करने वालों को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:34 PM (IST)
किसान आंदोलन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित: सुखविदर सिंह मांढी
किसान आंदोलन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित: सुखविदर सिंह मांढी

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखविदर सिंह मांढी ने कहा कि किसान आंदोलन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। आंदोलन करने वालों को किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं है। जिन लोगों को जनता ने नकार दिया वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसान आंदोलन का ढकोसला कर रहे हैं। सुखविदर सिंह मांझी सोमवार को दो दिवसीय प्रवास के बाद

किसान मोर्चा के महामंत्री मुकेश जैलदार के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सुखविदर सिंह मांझी ने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी जिलों में प्रवास कर रहे हैं। भाजपा हमेशा किसान हित की बात करती है। किसानों के हितों के लिए ही कृषि कानून बनाए गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडियों में जाकर किसानों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करने का काम किया।

मांढी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को कार्यकर्ता आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में बेहतर खेती के गुर सीख कर प्रदेशभर के किसानों को परंपरागत खेती छोड़ कर जैविक खेती व औषधीय खेती अधिक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गुरुग्राम किसान मोर्चा का एक अध्ययन दल पिछले दिनों उत्तराखंड के दौरे पर गया था। अध्ययन दल ने जो कुछ वहां देखा और जो नई तकनीकी खेती के लिए अपनाई जा रही है। उसको बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता किसानों तक साझा करने का काम करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में किसानों के लिए अच्छी पहल शुरू की गई है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विरेंद्र यादव, महामंत्री मुकेश जैलदार, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव व मनोज तंवर भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी