मोदी में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी में पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है उनकी कार्यप्रणाली अद्भुत है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:45 PM (IST)
मोदी में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़
मोदी में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता : ओमप्रकाश धनखड़

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी में पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है उनकी कार्यप्रणाली अद्भुत है। पिछले सात सालों में उन्होंने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि सोने की चिड़िया कहलाने वाले भारत मे हर क्षेत्र में कितनी संभावनाएं है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार शाम स्वतंत्रता सेनानी भवन में हरियाणा भाजपा सेवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम सेवा समर्पण सप्ताह में जनता के पीएम मोदी कार्यक्रम में बोल रहे थे।

प्रदेश संयोजक सतीश खोला की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, मनीष गाडोली समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सेवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण व उनकी टीम ने किया। सतीश खोला ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई 56 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला सह संयोजक बिल्लू यादव, लखन सरपंच विधानसभा संयोजक दीपक यादव, विकास गोदारा, सुरेंद्र डागर, राजेंद्र यादव, मंडल संयोजक जगदीश सचदेवा, रितु कटारिया, रवि चौहान, लालाराम, लक्ष्मीनारायण शर्मा, संजीव कुमार, राहुल यादव, रामसिंह ठेकेदार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी