संगठन मंत्री ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविद्र राजू ने सेक्टर-10 स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:52 PM (IST)
संगठन मंत्री ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र
संगठन मंत्री ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रविद्र राजू ने सेक्टर-10 स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व संभालने के बाद यह जिला पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक थी। इस लिहाज से भी इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा जिला के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला की टीम द्वारा किए गए पिछले दिनों के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन मंत्री की पहली बैठक होने के नाते सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।

रविद्र राजू ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन है। इस भाव को लेकर चलना चाहिए। कार्यकर्ताओं में जब यह भाव पैदा होगा। तभी संगठन मजबूत होगा और एक सशक्त समाज का निर्माण होगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। एक-एक कार्यकर्ता की समाज में पूर्ण रूप से भागीदारी होनी चाहिए।

बैठक में पलवल के विधायक व जिला के प्रभारी दीपक मंगला, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, महा संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाडौली व महेश यादव, उपाध्यक्ष हरबीर अधाना, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, स्थानीय निकाय के जिला संयोजक व निगम पार्षद कुलदीप यादव, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, ज्योति डेंबला, राजेश अरोड़ा, सोनाली मित्रा, मनोज शर्मा, प्रदीप जैलदार, सोनिया यादव, जयंती चौधरी, ओमप्रकाश जांगड़ा, दिनेश राघव, सुरेंद्र गहलोत, यादराम जोया, नीरज यादव, जितेंद्र चौहान के अलावा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुंदरी खत्री, रणजीत सिंह और कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी