भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान: गार्गी

भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जो नेता आज उच्च पदों पर विराजमान है उनमें से अधिकतर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की देन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:23 PM (IST)
भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान: गार्गी
भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान: गार्गी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जो नेता आज उच्च पदों पर विराजमान है, उनमें से अधिकतर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की देन हैं। भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। यहां परिवारवाद या भाई भतीजावाद का कोई स्थान नहीं है। गार्गी कक्कड़ रविवार को विश्राम गृह में भाजयुमो के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक को संबोधित कर रही थीं।

गार्गी ने भाजयुमो के सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे आम से खास बनें। यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि वे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़े हैं और उन्हें पार्टी की युवा इकाई में पदाधिकारी बनने का मौका मिला है। युवा मोर्चा का एक-एक सिपाही कल का भाजपा का पदाधिकारी है। पार्टी का इतिहास खंगालने पर पता चलेगा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता रह चुका व्यक्ति आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है। यहां हर कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान दिया जाता है। इसलिए सभी अपने व्यक्तित्व का विकास करें।

गार्गी कक्कड़ ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे छह अप्रैल मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव दिवस के रूप में मनाने के लिए जुट जाएं। प्रत्येक बूथ पर पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी के वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करें।

बैठक में जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, युवा मोर्चा के महामंत्री सचिन देवतवाल, नीरज यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी