कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर शंकर चौक के नजदीक शुक्रवार रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। एक अन्य कार चालक ने दोनों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:22 PM (IST)
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

जासं, गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर शंकर चौक के नजदीक शुक्रवार रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। एक अन्य कार चालक ने दोनों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में किराये पर रहकर निजी कंपनी में काम करने वाले मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव तेलीपाड़ा निवासी विनय चमोली एवं उनके दोस्त रितेश के रूप में की गई।

बाइक विनय चला रहे थे जबकि रितेश पीछे बैठे थे। दोनों गुरुग्राम से दिल्ली जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कार चालक की पहचान की जा रही है।

जनरेटर की बैट्री चोरी

जासं, गुरुग्राम: लेबर कोर्ट बिल्डिग की जनरेटर की बैट्री छह जुलाई की रात चोरी हो गई। इलेक्ट्रिशियन टेकराम को पता सात जुलाई की सुबह तब चला जब वह ड्यूटी पर पहुंचा। सुबह लाइट नहीं थी। इस वजह से जनरेटर चलाने के लिए पहुंचा तो देखा कि बैट्री गायब है। शिकायत के आधार पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी