दुकानदार पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार

गांव नाहरपुर रूपा निवासी दुकानदार दीपक के ऊपर बुधवार रात गोली चलाने वाले आरोपितों में से एक को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने बृहस्पतिवार रात राजीव चौक के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पहचान राजीव कालोनी के ही रहने वाले 19 वर्षीय भवानी सिंह (इसे भवानु एवं रोहित के नाम से भी लोग जानते हैं) के रूप में की गई। यह 12वीं कक्षा का छात्र है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 06:56 PM (IST)
दुकानदार पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार
दुकानदार पर गोली चलाने का एक आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : गांव नाहरपुर रूपा निवासी दुकानदार दीपक के ऊपर बुधवार रात गोली चलाने के आरोपितों में से एक को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने बृहस्पतिवार रात राजीव चौक के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पहचान राजीव कॉलोनी के ही रहने वाले 19 वर्षीय भवानी सिंह (इसे भवानु एवं रोहित के नाम से भी लोग जानते हैं) के रूप में की गई। यह 12वीं कक्षा का छात्र है। पूछताछ में बताया कि उसे उसकी गली में ही रहने वाले विजयपाल उर्फ लवली ने कहा कि बाइक लेकर चलो, कहीं किसी काम से जाना है। उसके कहने पर वह दीपक की दुकान के पास पहुंचा। गली की मरम्मत में लगे पैसे को लेकर दीपक एवं लवली के बीच कई महीने पहले लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश में लवली ने दीपक के ऊपर गोलियां चलाईं। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) शमशेर सिंह ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपित को पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इससे वारदात में इस्तेमाल बाइक एवं हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। दीपक को तीन गोलियां लगी थीं। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी से ही साफ होगा कि पैसे को लेकर गोली मारी या फिर कोई अन्य कारण थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी