तिरंगा बाइक रैली निकाली

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का जश्न शुक्रवार को 370 तिरंगा बाइक रैली निकालकर मनाया गया। रैली की शुरुआत लेजर वैली मैदान से हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 06:32 PM (IST)
तिरंगा बाइक रैली निकाली
तिरंगा बाइक रैली निकाली

जासं, गुरुग्राम: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जश्न शुक्रवार को 370 तिरंगा बाइक रैली निकालकर मनाया गया। रैली की शुरुआत लेजर वैली मैदान से हुई। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई सेक्टर-पांच हुडा मैदान में पहुंची। यहां पर रैली को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व भाजपा जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 70 दिनों के भीतर ही धारा 370 समाप्त कर दिया। आयोजन में रवि मंगला, जगदीप कटारिया, राजेश सिंह आदि ने भी विशेष भूमिका निभाई। रैली में 370 बाइक के साथ युवा शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी