डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ पांच दिसंबर को

प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन पांच दिसंबर को किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:00 PM (IST)
डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ पांच दिसंबर को
डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ पांच दिसंबर को

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन पांच दिसंबर को किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में होगा। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-चार जिमखाना क्लब में विभिन्न पूर्वांचली संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे। समारोह का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किया जाएगा।

सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि महाकुंभ को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसे लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में भारी उत्साह है। गोलू राजा, प्रियंका पांडे, स्मिता सिंह सहित अन्य भोजपुरी कलाकार यहां अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि प्रवासी एकता मंच की ओर से हर साल डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर भोजपुरी महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य पूर्वांचली एकता तथा कला-संस्कृति को बनाए रखना है। इस बार के समारोह में उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिनका पक्का छठ घाट बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आयोजन में विभिन्न पूर्वांचली संगठनों के अलावा गुरुग्राम के विभिन्न छठ पूजा समितियों का भी योगदान रहेगा। बैठक में संदीप सिंह, अनुज सिंह, मनोज कुमार झा, भगवान झा, मनीष कुमार सिंह, दिलीप सिंह, उपेन्द्र सिंह, विजय तिवारी, मुकेश कुमार जायसवाल, राम कुमार सिंह, वेदानंद तिवारी, अमित शर्मा, वेंकटेश्वर सिंह, डीएन सिंह, संजय सिंह, अरविद कुमार, राहुल निराला, तारकेश्वर राय और दीपक सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी