देश के भीतर बैठे दुश्मनों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक आवश्यक

अलवर से भाजपा सांसद व बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत बाबा बालकनाथ योगी का मानना है कि बाहरी दुश्मन से कहीं अधिक खतरनाक देश के भीतर बैठे दुश्मन हैं। ये दुश्मन संस्कृति के ऊपर लगातार हमला करने का प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:33 PM (IST)
देश के भीतर बैठे दुश्मनों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक आवश्यक
देश के भीतर बैठे दुश्मनों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक आवश्यक

आदित्य राज, गुरुग्राम

अलवर से भाजपा सांसद व बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर के महंत बाबा बालकनाथ योगी का मानना है कि बाहरी दुश्मन से कहीं अधिक खतरनाक देश के भीतर बैठे दुश्मन हैं। ये दुश्मन संस्कृति के ऊपर लगातार हमला करने का प्रयास कर रहे हैं। आवश्यकता है ऐसे दुश्मनों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की। अपनी ही मातृभूमि को बदनाम करने का प्रयास करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाना चाहिए। जिन लोगों ने वेब सीरिज तांडव के निर्माण में भूमिका निभाई है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई भी ऐसी होनी चाहिए कि नजीर बन जाए। जिसे इच्छा होती है वही हिदू धर्म के ऊपर कुछ भी बना देता है।

श्रीकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बृहस्पतिवार शाम शहर के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद बाबा बालकनाथ योगी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि हिन्दुस्तान की धरती पर सभी धर्मों का सम्मान है। सभी को दायरे में रहकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की आजादी है लेकिन इस आजादी का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करते रहते हैं। वे संस्कृति के ऊपर हमला करते हैं। आर्थिक नुकसान की भरपाई कुछ समय में की जा सकती है लेकिन संस्कृति के ऊपर हमला करने की भरपाई करना मुश्किल होता है। वेब सीरिज तांडव के माध्यम से संस्कृति के ऊपर हमला किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

...........

देश के दुश्मनों की पहचान की जाए

महंत बाबा बालकनाथ योगी ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे कि देश के भीतर बैठे दुश्मनों की गोपनीय रूप से पहचान हो सके। पहचान होने के बाद उनकी हर गतिविधि के ऊपर नजर रखी जाए। जब तक ऐसा नहीं किया जाएगा तब तक देश के दुश्मन अपनी ही मातृभूमि का अपमान करते रहेंगे। कभी कोई संस्कृति का अपमान करते हुए बयान दे देता है तो कोई कार्टून बना देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पूरी दुनिया में बेहतर संदेश जाएगा। भगवान श्रीराम ने आदर्श स्थापित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता बताते हुए कहा कि आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

chat bot
आपका साथी