निगम कर्मचारियों पर हमले के मामले में कई नामजद

गांव सिकंदरपुर घोसी में मार्केट मार्केट के पीछे वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम सफाई कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों के ऊपर आसपास रह रहे लोगों ने अचानक हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:37 PM (IST)
निगम कर्मचारियों पर हमले के मामले में कई नामजद
निगम कर्मचारियों पर हमले के मामले में कई नामजद

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गांव सिकंदरपुर घोसी में मार्केट के पीछे वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम झुग्गियों का मलबा साफ कर रहे नगर निगम कर्मचारियों पर आसपास के लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। उन पर डंडे, लोहे की रॉड व अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे शीशन, अंजू, साहिल, रानी एवं जितेंद्र घायल हो गए। हमलावरों ने जाते-जाते न केवल जान से मारने की धमकी दी बल्कि नगर निगम के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक ऋषि मलिक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी पप्पू, सोनला, मकसूद, हीरामणि, राम सिंह, संजय सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल कर्मचारियों को जिला नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। निगम कर्मियों पर भी मारपीट का आरोप

इधर, सिकंदरपुर घोसी में मार्बल मार्केट के पीछे रहने वाली हिरामणी का आरोप है कि शुक्रवार शाम जब वह रेहड़ी हटा रही थी तो नगर निगम में कार्यरत चालक ने ट्रैक्टर उसकी तरफ बढ़ा दिया। इससे वह गिर गई थी। उसी समय उसने देखा कि मकसूद अली को नगर निगम के चार-पांच कर्मचारी पिटाई कर रहे हैं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। नगर निगम के कर्मचारी यह कहते चले गए कि आज तो बच गए नहीं तो जान से मार देते। शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी