रामलीला मंचन के कलाकारों व आयोजकों को किया सम्मानित

त्याग दी हर ख्वाहिशें निष्काम बनने के लिए राम ने बहुत कुछ खोया है श्रीराम बनने के लिए। यह बात सबका सहयोग संस्था के अध्यक्ष अमित अरोड़ा ने न्यू आदर्श रामलीला के कलाकार और आयोजकों के लिए सम्मानित कार्यक्रम में कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM (IST)
रामलीला मंचन के कलाकारों व आयोजकों को किया सम्मानित
रामलीला मंचन के कलाकारों व आयोजकों को किया सम्मानित

वि., गुरुग्राम: त्याग दी हर ख्वाहिशें निष्काम बनने के लिए, राम ने बहुत कुछ खोया है श्रीराम बनने के लिए। यह बात सबका सहयोग संस्था के अध्यक्ष अमित अरोड़ा ने न्यू आदर्श रामलीला के कलाकार और आयोजकों के लिए सम्मानित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम समेत रामायण के विभिन्न चरित्रों को जीने वाले सभी कलाकारों, आयोजकों और श्रद्धालुओं के आयोजन और अभिनय से समाज को सजग बनाया है। इसके लिए सभी कलाकारों का धन्यवाद व्यक्त किया।

न्यू आदर्श रामलीला के अध्यक्ष गंगाधर खत्री व सचिव यशपाल ग्रोवर ने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सबका सहयोग संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष नितिन वधवा, सचिव दीपक ठक्कर, विनीत अरोड़ा, नीरू अरोड़ा, मंजुल आहूजा, अमित खन्ना, अशोक, अमित अरोड़ा और संजय मौजूद रहे। कलाकारों के अभिनय की सराहना की

बाल सुख सागर रामलीला, मदनपुरी के कलाकारों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा और उनकी पत्नी पार्षद मधु बत्रा रहीं। उन्होंने कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय की सराहना की और कहा कि कलाकार अपनी कला के जरिए रामलीला के हर ²श्य को जीवंत कर देते हैं। अहंकार त्याग भगवान राम के आदर्शों पर चलें: नवीन गोयल

वि, गुरुग्राम: गुरुग्राम गांव में 60 साल पुरानी गुरु द्रोणाचार्य रामलीला में भगवान राम के राजतिलक की लीला में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार सहित अन्य कलाकारों का तिलक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी तीज-त्योहार हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। हमें एकता व भाईचारे से रहने की सीख देता है। इस अवसर पर नवीन गोयल के साथ ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग गुरुग्राम के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल, पुरानी रामलीला कमेटी सदर बाजार से मनोज गुप्ता (गुड्डू), पार्षद दिनेश सैनी, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, समाजसेवी बाली पंडित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी