करणी सेना 300 जिलों में करेगी यज्ञ

करणी सेना राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के 300 जिलों में बुधवार को हवन-यज्ञ करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:46 PM (IST)
करणी सेना 300 जिलों में करेगी यज्ञ
करणी सेना 300 जिलों में करेगी यज्ञ

जासं, गुरुग्राम: करणी सेना श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर के 300 जिलों में बुधवार को यज्ञ करेगी। यज्ञ की शुरुआत दिल्ली से होगी। यह जानकारी मंगलवार को एक प्रेसवार्ता में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दी। उन्होंने कहा वर्षों के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की शुभ घड़ी आई है। उन्होंने कहा कि सही मायने में तो दीपावली पूजन का मुहूर्त अब है। 14 साल का वनवास ही नहीं, बल्कि 500 साल बाद अब रामजी अपनी जन्म भूमि लौटेंगे।

अयोध्या में भूमि पूजन के पावन अवसर पर बुधवार को करणी सेना सुबह 9 बजे राजा गार्डन बस डिपो दिल्ली के नजदीक ग्राम देवता बसई दारापुर में यज्ञ करेगी। इसके साथ ही करणी सेना के सदस्य देश के अलग-अलग 300 जिलों में हवन करते हुए प्रसाद वितरित करेंगे। इस मौके पर करणी सेना की राष्ट्रीय महामंत्री शैफाली नांगल, राष्ट्रीय मंत्री भीम भटेजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश चौहान, संजय नांगल व प्रदेश अध्यक्ष ओम तंवर, प्रदेश महामंत्री मनदीप भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी