मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:16 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास किया। यह स्मारक नगर निगम द्वारा बनाया जाएगा जिसके निर्माण पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह स्मारक लगभग 6 महीनों मे बनकर तैयार होगा।

इस स्मारक पर जिले भर के लगभग 250 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे। इसके अलावा, यहां एक डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी जहां पर स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा साहित्य रखा जाएगा। इस स्मारक पर 1857 की क्रांति से लेकर अब तक के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी लगे होंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित खत्री, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वाईएस गुप्ता, चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी