शहर में लगाई जाएंगी 15 हजार स्ट्रीट लाइटें

शहर में 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम क्षेत्र में 35 वार्ड हैं। काफी पार्षदों की ओर से नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग निगम की इलेक्ट्रिकल विग को मिली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:20 PM (IST)
शहर में लगाई जाएंगी 15 हजार स्ट्रीट लाइटें
शहर में लगाई जाएंगी 15 हजार स्ट्रीट लाइटें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर में 15 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम क्षेत्र में 35 वार्ड हैं। काफी पार्षदों की ओर से नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग निगम की इलेक्ट्रिकल विग को मिली हैं। इस आधार पर 15 हजार लाइटें लगाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।

बता दें कि निगम क्षेत्र में ईईएसएल कंपनी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम कर रही है। निगम अधिकारियों का दावा है कि कंपनी के मुताबिक शहर में 77 हजार लाइटें लगाई जा चुकी हैं। शहर में लग चुकी इन लाइटों का सर्वे किया जा रहा है। 30 हजार स्ट्रीट लाइटों का सर्वे हो चुका है।

दूर होगी अंधेरे की समस्या: काफी जगहों पर पुरानी लगी हुई लाइटें खराब हो चुकी हैं। रात होते ही अंधेरा होने के कारण हादसा होने का भी डर बना रहता है। लाइटें लगने के बाद अंधेरा रहने की समस्या से निजात मिलेगी। ईईएसएल कंपनी का लगभग 35 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। 16 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी को पहले किया जा चुका है। लाइटों का सर्वे होने के बाद कंपनी का भुगतान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी