अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाएं लगाएंगी दौड़

कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह महिला दिवस इस बार कुछ अलग होने वाला है। पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिलाओं के लिए नारी चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें महिलाएं अपनी बात रखेगी। पूरे शहर में महिलाओं के सम्मान के लिए बोर्ड भी लगा दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:50 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाएं लगाएंगी दौड़
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाएं लगाएंगी दौड़

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह महिला दिवस इस बार कुछ अलग होने वाला है। पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिलाओं के लिए नारी चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें महिलाएं अपनी बात रखेगी। पूरे शहर में महिलाओं के सम्मान के लिए बोर्ड भी लगा दिए हैं।

इसके अलावा बस स्टैंड से लेकर लघु सचिवालय तक रंगीन झंडे लगाए गए है ताकि आने जाने वाले लोग भी समझे कि महिला दिवस है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। वे वीसी के माध्यम से 8 मार्च को सुबह सवा 11. बजे प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। 7 मार्च को सुबह 8 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ स्थानीय पंचायत भवन से पपीहा पार्क, मॉडल टाउन तक प्रस्थान करेगी। दौड़ में 300 के लगभग प्रतिभागी भाग लेंगे। 8 मार्च को सुबह 9 बजे लघु सचिवालय के एनआइसी वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और पंजीकरण का कार्य किया जाएगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को भट्टू के राजकीय विद्यालय में तथा गांव खान मोहम्मद के राजकीय विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लघु सचिवालय के समीप जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।

----------------------------

महिला दिवस पर रविवार को महिलाओं के लिए दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केवल महिलाएं ह दौड़ लगाएगी। इसके अलावा पूरे शहर में महिलाओं के सम्मान में बोर्ड भी लगा दिए है। इसके अलावा झंडे भी लगाए गए है ताकि महिलाओं को अहसास ना हो कि वो किसी से कम नहीं है।

डा. नरहरि सिंह बांगड़

उपायुक्त फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी