12 को बदलेगा मौसम, 13 को बारिश की संभावना

पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी सितम ढा रही है। बढ़े हुए तापमान के साथ लू चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। दिन का तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30 के करीब तक रहता है। मौसम विभाग ने बढ़ी हुए तापमान में पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जिसके अनुसार प्री मानसून की बारिश 13 जून तक होने की संभावना है। इससे पहले 12 जून को पुरवाई हवाएं चलने से गर्मी कम होगी। लू के प्रकोप से राहत मिलेगी। प्री मानसून का प्रभाव 16 जून तक रहेगा। ऐसे में आगामी सप्ताह फिर से ज्येष्ठ के महीने में राहत भरे रहेंगे। वहीं बुधवार को राजस्थान की तरफ से तेज धूल भरी लू चलने से वातावरण में धूल की चादर चढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:09 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:09 AM (IST)
12 को बदलेगा मौसम, 13 को बारिश की संभावना
12 को बदलेगा मौसम, 13 को बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी सितम ढा रही है। बढ़े हुए तापमान के साथ लू चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। दिन का तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30 के करीब तक रहता है। मौसम विभाग ने बढ़ी हुए तापमान में पूर्वानुमान व्यक्त किया है। जिसके अनुसार प्री मानसून की बारिश 13 जून तक होने की संभावना है। इससे पहले 12 जून को पुरवाई हवाएं चलने से गर्मी कम होगी। लू के प्रकोप से राहत मिलेगी। प्री मानसून का प्रभाव 16 जून तक रहेगा। ऐसे में आगामी सप्ताह फिर से ज्येष्ठ के महीने में राहत भरे रहेंगे। वहीं बुधवार को राजस्थान की तरफ से तेज धूल भरी लू चलने से वातावरण में धूल की चादर चढ़ गई है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी दो दिन यानी 11 जून तक मौसम गर्म बना रहेगा। इस दौरान लू चलेगी। वहीं 12 जून से हवा की दिशा में बदलाव आएगा। पश्चिमी की तरफ से चलने वाली हवा पुरवाई हो जाएगी। इससे मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली पुरवाई हवाएं आने से 12 जून देर रात्रि से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक व हवाओं के साथ 14 जून तक हल्की बारिश संभावित। जिसके दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री के नीचे आ जाएगा।

---------------

सटीक साबित हो रहा मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान :

एचएयू के मौसम वैज्ञानिक किसानों को सटीक जानकारी पहुंचा रहे है। अब प्री मानसून बारिश का अनुमान करीब चार दिन पहले जारी कर दिया। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। जो किसान हजारों रुपये खर्च करते हुए ट्यूबवेल से सिचाई करते अब वे प्री मानसून की बारिश की उम्मीद में रुपये खर्च नहीं करेंगे। वहीं पहले बारिश की सूचना होने के चलते किसान फसलों की बीजाई रोक देते है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान नहीं होता। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसानों को टैक्स मैसेज भी मौसम के पूर्वानुमान के भेजे जाते है।

-----------------------

11 जून तक मौसम गर्म बना रहेगा। वहीं 12 जून से पश्चिमी की तरफ से चलने वाली हवा पुरवाई हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली पुरवाई हवाएं आने से 12 जून देर रात्रि से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में गरज चमक व हवाओं के साथ 14 जून तक हल्की बारिश संभावित है।

डा. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।

chat bot
आपका साथी