मौसम हुआ साफ, किसानों ने ली राहत की सांस

जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिले में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:08 PM (IST)
मौसम हुआ साफ, किसानों ने ली राहत की सांस
मौसम हुआ साफ, किसानों ने ली राहत की सांस

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

जिले में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए थे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे किसान परेशान थे। लेकिन मंगलवार को मौसम साफ हो गया। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में बरसात की कोई संभावना नहीं है। जिले मे पिछले दो दिनों से बादल होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। अक्सर दीपावली के आसपास ठंड रहती है। लेकिन इस बार तो दशहरा पर्व से ही ठंड शुरू हो गई है। यहीं कारण है कि तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं पशु पालन विभाग की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की है कि अगर ठंड अधिक पड़ती है तो पशुओं की देखभाल करे।

किसान करें सरसों की बिजाई

जिले में केवल दो दिनों तक मौसम खराब था। ऐसे में अब मौसम साफ हो गया है। कृषि अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है कि वो समय पर सरसों की बिजाई कर दे ताकि समय पर काम निपट सके। जिले में गेहूं की बिजाई इसी महीने के अंत में होगी। वैसे कृषि अधिकारियों की माने तो 27 अक्टूबर के बाद किसान गेहूं की बिजाई कर सकते है। ऐसे में किसानों ने नरमा की कटाई भी शुरू कर दी है। गांव धांगड़ के किसान रमेश कुमार, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, लक्ष्मण व भूप सिंह ने बताया कि इस समय नरमा चुगाई व धान कटाई का कार्य चल रहा है। अगर आगामी दिनों में मौसम साफ रहता है तो कोई दिक्कत भी नहीं आएगी। अब जाने अक्टूबर में कैसा रहा तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 अक्टूबर 34 23

11 अक्टूबर 35 23

12 अक्टूबर 36 24

13 अक्टूबर 35 23

14 अक्टूबर 35 22

15 अक्टूबर 34 20

16 अक्टूबर 33 21

17 अक्टूबर 28 18

18 अक्टूबर 30 20

19 अक्टूबर 31 18 नोट : यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है। जिले में दो दिनों तक ही मौसम खराब था। ऐसे में अब मौसम साफ हो गया है। किसान सरसों की बिजाई शुरू कर दे। अक्टूबर महीने तक सरसों की बिजाई का सही समय है। वहीं नवंबर में गेहूं की बिजाई भी शुरू हो जाएगी।

डा. भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी