वन महोत्सव : जिला में एक दिन में लगे एक लाख पौधे

वन विभाग द्वारा 72वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला में एक दिन में एक लाख पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:50 AM (IST)
वन महोत्सव : जिला में एक दिन में लगे एक लाख पौधे
वन महोत्सव : जिला में एक दिन में लगे एक लाख पौधे

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

वन विभाग द्वारा 72वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला में एक दिन में एक लाख पौधे लगाए गए। उपायुक्त महावीर कौशिक ने स्थानीय नागरिक अस्पताल की आवासीय कालोनी में त्रिवेणी का पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। जिले के सभी उपमंडलों और खंडों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला के सभी 260 ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में पौधारोपण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम यमुनानगर में आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया, जिसका सीधा प्रसारण जिला व उपमंडल स्तर पर देखा गया। जिला व उपमंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुनाया गया। विद्यार्थियों को हर छह माह में मिलेंगे 50 रुपये

जिले के सभी स्कूलों में पौधगिरी अभियान भी चलाया जा रहा है। ऐसे में जिले में करीब एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी की सूची भी जारी कर दी गई है। जो विद्यार्थी पौधे लगाएंगे उन्हें तीन साल तक इसकी देखभाल भी करनी होगी। अगर तीन साल तक पौधा ठीक रहता है तो उसे हर छह माह में 50 रुपये भी मिलेंगे। यह घोषणा इसलिए की है ताकि वनक्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

-

पौधे लगाने का किया आह्वान

उपायुक्त महावीर कौशिक ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि वन महोत्सव के दिन जिलाभर में एक साथ एक लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। सिचाई, शिक्षा, पंचायती विभाग की जमीन पर यह पौधारोपण किया जा रहा है। वातावरण को हरा भरा करने के लिए आम नागरिकों को इसमें अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़, डीएफओ राजेश माथूर, डीईओ दयानंद सिहाग, डीआइओ सिकंदर, जिला मत्स्य अधिकारी संदीप बेनीाल, आरएफओ सुभाष गोदारा, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, अवतार मोंगा, शहरी मंडल अध्यक्ष शम्मी धींगड़ा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत ओढ, विनोद तायल, सतबीर खिचड़, अनूप सिंह, अशोक भुक्कर, सुनीत भाटिया, महेन्द्र सिंह, छोटूराम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी