संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद की बैठक, 26 को गांव-गांव से बड़ी संख्या में किसान करेंगे दिल्ली कूच

फतेहाबाद विज्ञप्ति संयुक्त किसान मोर्चा तहसील फतेहाबाद की बैठक पपीहा पार्क में संपन्न हु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:49 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद की बैठक, 26 को गांव-गांव से बड़ी संख्या में किसान करेंगे दिल्ली कूच
संयुक्त किसान मोर्चा फतेहाबाद की बैठक, 26 को गांव-गांव से बड़ी संख्या में किसान करेंगे दिल्ली कूच

फतेहाबाद, विज्ञप्ति:

संयुक्त किसान मोर्चा तहसील फतेहाबाद की बैठक पपीहा पार्क में संपन्न हुई। इस मीटिग में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आगामी आह्वानों पर चर्चा करके कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इस मीटिग की अध्यक्षता सरदार संतोष सिंह ने की और संचालन योगेंद्र भूथन ने किया। इसमें 24 नवंबर को चौधरी छोटू राम जयंती को लघु सचिवालय के सामने पार्क में मनाने के साथ-साथ हर गांव में किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 26 नवम्बर को किसान आंदोलन के 1 साल पूरा होने पर पूरे देश में मेहनतकश जनता का दिल्ली के सभी बोर्डर्स पर आंदोलन स्थलों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान है। इसे लागू करते हुए संयुक्त मोर्चा फतेहाबाद ने भी फैसला किया है कि 1 साल से आंदोलन में सक्रिय सभी गांव की कमेटियों से संपर्क किया जाएगा और उनसे तालमेल करके बड़ी संख्या में 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से ही बड़े काफिलों के रूप में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं व तमाम मेहनतकश तबके दिल्ली टिकरी बार्डर की ओर रवाना होंगे और 26 नवंबर को होने वाले प्रदर्शनों में भाग लेंगे। इसके अलावा 27 नवम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की मीटिग में लिए जाने वाले फैसले के अनुरूप 29 नवम्बर से संसद पर जाने के कार्यक्रम में भी जिले के किसान भाग लेंगे। आज के कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मनफूल ढाका, रविद्र कस्वां, संदीप काजला, राजेश खिलेरी, करमजीत सालमखेड़ा, सुरेश गढ़वाल, कल्याण सिंह, सुभाष कंबोज, शाहनवाज एडवोकेट, रामेश्वर भडिया, रामेश्वर भोडिया, मोहनलाल नारंग, डॉ. रामचंद्र करनोली, धनपत सिंह सरपंच, भगवान दास, पवन डूडी, सोनू नूरकी, पवन भूथन, नरेंद्र कुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे।तक का आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी