हिम्मतपुरा में किसानों को दिया धान की फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करने का प्रशिक्षण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव हिम्मतपुरा में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर किसानों को धान की फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर में कृषि अधिकारी प्रविन्द्र सिंह द्वारा विशेष रूप से विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:48 AM (IST)
हिम्मतपुरा में किसानों को दिया धान की फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करने का प्रशिक्षण
हिम्मतपुरा में किसानों को दिया धान की फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करने का प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, टोहाना :

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गांव हिम्मतपुरा में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर किसानों को धान की फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर में कृषि अधिकारी प्रविन्द्र सिंह द्वारा विशेष रूप से विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।

उन्होंने ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करने के लिए कई कारगर योजनाएं क्रियान्वित की गई है, जिनके सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। पराली न जलाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। सरकार द्वारा फसल अवशेषों का सही प्रबंधन करने के लिए कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान भी दिया जाता है और पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को प्रोत्साहन स्वरुप राशि दी जाती है। इसके लिए किसान को विभागीय पोर्टल पर अपना पूर्ण विवरण देकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को पराली न जलाने बारे जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने ने किसानों से आह्वान किया कि वे पराली को न जलाएं और इसके सदुपयोग की दिशा में विशेषज्ञों से राय लेकर कार्य करें।

इस अवसर पर एडीओ सुभाष चंद्र, सरपंच बलकार सिंह, गांव सिम्बलवाला सरपंच तरविन्द्र सिंह व अन्य किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी