वीरवार रात को आई आंधी, आज प्री मानसून की बरसात संभावित

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान है। वीरवार रात 10 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा शुरू हो गई। हालांकि आंधी का असर कम था। लेकिन कुछ जगह पेड़ टूटने से तारों पर जा गिरे। जिससे जिले में पांच खंभे भी टूट गए। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांव बिसला व ढाणियों में लोगों द्वारा अपने स्तर पर लगाए गए 5 खंभे टू गए वहीं 10 पेड़ भी गिर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:09 PM (IST)
वीरवार रात को आई आंधी, आज प्री मानसून की बरसात संभावित
वीरवार रात को आई आंधी, आज प्री मानसून की बरसात संभावित

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान है। वीरवार रात 10 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा शुरू हो गई। हालांकि आंधी का असर कम था। लेकिन कुछ जगह पेड़ टूटने से तारों पर जा गिरे। जिससे जिले में पांच खंभे भी टूट गए। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांव बिसला व ढाणियों में लोगों द्वारा अपने स्तर पर लगाए गए 5 खंभे टू गए वहीं 10 पेड़ भी गिर गए। आंधी का प्रभाव अधिक नहीं था। इस कारण नुकसान भी कम हुआ। रात को ठंडी हवा आने के कारण तापमान में गिरावट जरूर आई। वीरवार रात को हवा का रूख भी पूर्व दिशा की तरफ हो गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह 8 बजे फिर हवा का रूख बदल गया और पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान बढ़ गया। हालांकि वीरवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी के साथ ही 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

-------------------------------

मूंगफली व ग्वार की बिजाई में लगे किसान :

किसानों ने मूंगफल व ग्वारी की बिजाई के लिए किसान लग गए है। कपास की बिजाई का कार्य तो मई महीने में पूरा हो गया। इस बार जिले के किसानों का रूझान मूंगफली की तरफ अधिक है। ऐसे में किसान बड़ी संख्या में मूंगफली लगा रहे है। जहां नहरी पानी लग रहा है वहां किसान बिजाई कर रहे है। किसानों का कहना है कि जब मानसून आएगी तब तक बीज का फुटाव हो जाएगा

---------------------------

धान की रोपाई अगले सप्ताह से शुरू :

जिले में धान की रोपाई का कार्य आगामी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बेशक अभी तक बाहर से लेबर नहीं आई है। किसान स्थानीय लेबर की मदद से धान की रोपाई शुरू कर देंगे। वैसे नियमानुसार किसान 15 जून के बाद ही धान की रोपाई कर सकते है, लेकिन कई जगह नहरी पानी व अन्य सुविधा होने के चलते पांच से सात दिन पहले धान लगाना शुरू कर देते है।

----------------------------------------

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले समय में बरसात होने की संभावना है। 12 जून की शाम को मौसम बदलेगा। इसके बाद 16 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आंधी के साथ बरसात हो सकती है। वहीं भीषण गर्मी से नरमा व सब्जियों की फसलों को बचाने के लिए सिचाई करते रहे। जिन खेतों में खरपतवार है उन्हें नष्ट कर दे।

----------------------------------

प्रदेश में 11 जून रात्रि से फिर से हवायों में बदलाव (पश्चिमी से पुरवाई) होने की संभावना है। जिससे राज्य के मौसम में बदलाव संभावित। बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 12 जून से गरज चमक व हवायों के साथ बारिश शुरू हो जाने की संभावना है। प्री मानसून बारिश की गतिविधियां 15 या 16 जून तक भी चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में सभी क्षेत्रों में बीच -बीच में गरज चमक व तेज हवायों के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा उतरी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित है।

डा. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।

chat bot
आपका साथी