महिलाओं का पांचवे दिन धरना रहा जारी,प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला

धान के झार की सफाई का कार्य करने वाली महिलाओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उक्त महिलाओं का प्रतिनिधि विधायक से मिला। जिसके पश्चात दोपहर बाद एसडीएम ने संबंधित पक्षों की मीटिग लेकर लेबर यूनियन को कुछ उपायों का सुझाव देते हुए मामले के शीघ्र समाधान निकालने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:05 PM (IST)
महिलाओं का पांचवे दिन धरना रहा जारी,प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला
महिलाओं का पांचवे दिन धरना रहा जारी,प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला

संवाद सूत्र: रतिया

धान के झार की सफाई का कार्य करने वाली महिलाओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उक्त महिलाओं का प्रतिनिधि विधायक से मिला। जिसके पश्चात दोपहर बाद एसडीएम ने संबंधित पक्षों की मीटिग लेकर लेबर यूनियन को कुछ उपायों का सुझाव देते हुए मामले के शीघ्र समाधान निकालने के लिए कहा। अनाज मंडी में धान के झार की सफाई का कार्य करने वाली महिलाओं का पल्लेदार यूनियन द्वारा अनाज मंडी में प्रवेश बंद करने के पश्चात उनका धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उक्त महिलाओं ने कुछ समय के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना दिया। तत्पश्चात उक्त महिलाओं ने मार्केट कमेटी में अपना धरना शुरू कर दिया। वहीं इस दौरान उक्त महिलाओं के प्रतिनिधि विधायक से मिले और समस्या के हल के लिए कहा।

विधायक ने मामले को सुलझाने के लिए एसडीएम कहा तत्पश्चात दोपहर बाद एसडीएम ने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित पक्षों की बैठक ली। इस दौरान पल्लेदार यूनियन की तरफ से कहा गया कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए उक्त कदम उठाए गए हैं। एसडीएम ने मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए कुछ उपायों का सुझाव दिए कि अगर सभी पक्ष सहमत हो तो अनाज मंडी के चारों गेटों पर चौकीदारों की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा उक्त धान के झार की सफाई का कार्य करने वाली महिलाएं दिन के समय ही अनाज मंडी में उक्त कार्य करने के लिए आएंगी। इस पर लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह अपने अन्य साथियों से विचार-विमर्श करके अपने निर्णय प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचा देंगे।

chat bot
आपका साथी