बरसाती पानी की निकासी को लेकर गुप्ता कालोनी वासियों ने ढाई घंटे किया टोहाना-चंडीगढ़ मार्ग जाम

गुप्ता कालोनी में बरसाती पानी निकासी को लेकर शनिवार को कालोनी वासियों ने टोहाना-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सुबह 10 बजे कालोनी वासियों द्वारा लगाये जाम में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अवरोधक लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST)
बरसाती पानी की निकासी को लेकर गुप्ता कालोनी वासियों ने ढाई घंटे किया टोहाना-चंडीगढ़ मार्ग जाम
बरसाती पानी की निकासी को लेकर गुप्ता कालोनी वासियों ने ढाई घंटे किया टोहाना-चंडीगढ़ मार्ग जाम

संवाद सहयोगी, टोहाना: गुप्ता कालोनी में बरसाती पानी निकासी को लेकर शनिवार को कालोनी वासियों ने टोहाना-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सुबह 10 बजे कालोनी वासियों द्वारा लगाये जाम में महिलाएं भी शामिल थी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अवरोधक लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से जाम हटाने की अपील की। जबकि प्रदर्शनकारी उनकी समस्या का समाधान ना होने तक जाम ना खोलने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता महावीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि रात्रि को हुई तेज बरसात के कारण पूरे शहर में बरसात का पानी जमा हो गया था, जिसे विभाग लगातार निकाल रहा है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर जमा पानी निकाल दिया गया है, जबकि कालोनियों में भी सांय तक निकल जाएगा। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात भी अनसुनी कर दी और प्रदर्शन जारी रखा। लगभग ढाई घंटे बाद एसडीएम गौरव अंतिल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की समस्या को सुना और समझाया कि जन स्वास्थ्य विभाग बरसाती पानी की निकासी को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है और उनके क्षेत्र में भी पंपों की सहायता से बरसाती पानी की निकासी कर दी जाएगी। एसडीएम द्वारा दिये आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

प्रदर्शनकारी धर्मपाल ने बताया कि गुप्ता कालोनी में बरसाती पानी 4-5 फुट जमा होने से लोगों के घरों में घुसने से घर का सारा सामान खराब हो गया है। जबकि कई परिवारों को अन्य जगह पलायन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई भी उनकी सुध नहीं नहीं आया, जिससे कालोनीवासियों ने रोषपूर्वक जाम लगाया। जाम के कारण पंजाब से हिसार व फतेहाबाद को जाने वाली कई बसे जाम में फस गई। वहीं कई बसें वापिस ही पंजाब के लिए रवाना हो गई।

chat bot
आपका साथी