जोहड़ में डूबे व्यक्ति का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा पता

गांव खाबड़ाकलां के जोहड़ में एक व्यक्ति के डूबने के मामले में पुलिस को 30 घंटे में कोई सफलता हासिल नही हुई है। पुलिस ने शनिवार को 12 बजे से देर सायं तक जहां जोहड़ में सर्च अभियान चलाया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 09:00 PM (IST)
जोहड़ में डूबे व्यक्ति का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा पता
जोहड़ में डूबे व्यक्ति का 30 घंटे बाद भी नहीं लगा पता

संवाद सूत्र, भट्टूकलां

गांव खाबड़ाकलां के जोहड़ में एक व्यक्ति के डूबने के मामले में पुलिस को 30 घंटे में कोई सफलता हासिल नही हुई है। पुलिस ने शनिवार को 12 बजे से देर सायं तक जहां जोहड़ में सर्च अभियान चलाया था।

ज्ञात रहे कि गांव खाबड़ा कलां में शनिवार दोपहर को एक महिला ने ग्रामीणों को बताया कि कोई व्यक्ति जोहड़ में डूबते हुए उसने देखा है। उसने डूबते हुए व्यक्ति का हाथ जोहड़ में हिलते हुए दिखाई दिया है। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जोहड़ में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पाकर भट्टूकलां सहायक थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे थे। वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी व गोताखोरों को भी बुलाया गया था। वहीं जोहड़ के किनारे पुलिस को चप्पल भी मिली थी। जिस पर ग्रामीण व पुलिस प्रशासन ने उसे तलाशने के लिए भरसक प्रयास शुरू किया था। इस संबंध में रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया।

किरढान से लापता युवक बरामद, स्वजनों को सौंपा

संवाद सहयोगी, टोहाना: मानव तस्करी निरोधक दस्ते की टीम ने फतेहाबाद के गांव किरढ़ान से लापता हुए रवि को चंडीगढ़ रोड स्थित चौकी इंजार्च महेंद्र सिंह के सहयोग से ढूंढकर उसके स्वजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। वह पिछले कई दिनों से अपने घर से लापता हो गया था। इस संदर्भ में रवि के स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। मानव तस्करी निरोधक दस्ते के इंचार्ज उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह दहिया ने रवि को उसके स्वजनों को सौंप दिया है। इस अवसर पर प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर के प्रधान राजेश बबलू, हवलदार रवि कुमार व फूल सिंह, सिपाही सतीश कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी