नए अध्यादेश से किसानों को भंडारण, व्यापार के साथ फसल बेचने में होगा फायदा : वेद फुलां

जागरण संवाददाता फतेहाबाद गांव चिदड़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान गोष्ठी का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST)
नए अध्यादेश से किसानों को भंडारण, व्यापार के साथ फसल बेचने में होगा फायदा : वेद फुलां
नए अध्यादेश से किसानों को भंडारण, व्यापार के साथ फसल बेचने में होगा फायदा : वेद फुलां

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

गांव चिदड़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद फुलां पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहाबाद ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुमित गोदारा ने की।

वेद फुलां ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री किसान हित में कार्य कर रहे हैं। अब किसान हित में नया अध्यादेश लेकर आए है। इससे किसानों को अपनी फसल के भंडारण, व्यापार के साथ अनुबंध खेती करने में भी फायदा मिलेगा। पहले कानून के अभाव में किसान का शोषण हो रहा था। ऐसे में अध्यादेश आने से किसान की फसल को समर्थन मूल्य से अधिक भाव मिलेगा।

वेद फुलां ने कहा कि नए अध्यादेश के अनुसार किसान अपनी फसल को ई-ट्रेडिग से भारत के किसी भी बाजार में बेच सकता है। इससे उसकी फसल को अच्छा भाव मिलेगा। किसान अपनी फसल को बेचने के लिए व्यापार कर सकता है। अब उसे इसके लिए लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान किसी कंपनी के साथ समझौता खेती करता है। कंपनी को समझौते के अनुसार फसल खरीदनी ही होगी। यदि वह किसान को धोखा देती है तो नए अध्यादेश के अनुसार कंपनी पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। इतना ही नहीं पहले कानून में प्रावधान था कि किसान सीधे अपनी फसल को उपभोक्ता को नहीं बेच सकता। ऐसे में बिचौलिए किसान का शोषण करते थे। लेकिन अब नए कानून के अनुसार किसान अपनी फसल को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचा सकता है। इससे किसान को अच्छा भाव मिलेगा व उपभोक्ता को उच्च गुणवत्ता का सामान।

भाजपा के जिलाध्यक्ष वेद ने कहा कि कुछ किसान विरोधी लोग धरतीपुत्रों को गुमराह कर रहे हैं कि नए अध्यादेश आने से किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदेगी। जबकि ऐसा नहीं है। जो फसलें सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। उनकी सरकारी खरीद जारी रहेगी। वेद फुलां ने किसानों को बताया कि हरियाणा में बाजरा, चन्ना व सरसों सहित अनेक फसलें प्रदेश की भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदनी शुरू की। इतना ही नहीं भावांतर भरपाई योजना में 16 से अधिक फल व सब्जी के रेट निर्धारित किए। इससे किसान की खेती जोखिम फ्री हो गई। ऐसे किसान किसी में बहकावे में न आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान, मजदूर, व्यापारी के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, ब्लाक समिति वाइस चेयरमैन राम सिंह मांझू, सुरेश शर्मा, परमजीत बैनीवाल, चंद्रमोहन बिश्नोई, रामनिवास पूनिया, राकेश कायत, ओमप्रकाश, रामचंद्र सिहाग, प्रताप धारनियां, मान सिंह जांगड़ा, सुभाष कुंट, जीतू फुलां सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी