फतेहाबाद में बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा, फिर हुआ 19 डिग्री सेल्सियस

फतेहाबाद में बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद फिर से तापमान में कमी आई है। इससे सुबह के समय फिर से ठंडक बढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:48 AM (IST)
फतेहाबाद में बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा, फिर हुआ 19 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद में बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा, फिर हुआ 19 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में बारिश व ओलावृष्टि होने के बाद फिर से तापमान में कमी आई है। इससे सुबह के समय फिर से ठंडक बढ़ गई। वहीं दिन का मौसम भी एक बार तो बढ़ी हुई गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई के बाद फिर से मौसम बदलेगा। आगामी मंगलवार व बुधवार को बारिश की फिर से संभावना बन रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान पहले की तरह 34 डिग्री बना रहा। विदित रहे कि वीरवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इसका असर तापमान व वायु गुणवत्ता के स्तर पर पड़ा। कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी सुधार किया। जो वीरवार को वायु का गुणवत्ता स्तर 198 के स्तर पर था। जो शुक्रवार को महज 60 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान पीएम-2.5 का स्तर 39 व पीएम-10 का स्तर 80 रहा। जो स्वास्थ्य के लिए सही है।

जिले में अभी तक 60 हजार हेक्टेयर में नरमे की बिजाई :

जिले में अभी तक 60 हजार हेक्टेयर में नरमे की बिजाई की गई है। कृषि विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में 15 से 20 हजार हेक्टेयर में बिजाई और होगी। कृषि विभाग का जिले में 75 हजार हेक्टेयर में कपास लगाने का लक्ष्य है। उसे पूरा कर लिया जाएगा।

किसान समय पर पूरी करें नरमे की बिजाई : कुलड़िया

किसान नरमे की बिजाई समय पर पूरी करें। आगामी 15 मई से पहले नरमे की बिजाई का कार्य पूरा कर ले। पछेती नरमे में बीमारी का प्रकोप अधिक रहता है। ऐसे में समय पर नरमे की बिजाई करते हुए अधिक उत्पादन ले। आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

- डा. भीम सिंह कुलड़िया, एसडीओ, कृषि किसान कल्याण।

chat bot
आपका साथी