सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, नगरपरिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार की वायदा खिलाफी पर रोष जताया है। कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए नगरपरिषद प्रशासन को नोटिस दिया और गेट मीटिग का भी आयोजन किया गया। गेट मीटिग की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजाराम टाक ने की व संचालन ओमप्रकाश लोट ने किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग को उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:00 AM (IST)
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, नगरपरिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, नगरपरिषद कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार की वायदा खिलाफी पर रोष जताया है। कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए नगरपरिषद प्रशासन को नोटिस दिया और गेट मीटिग का भी आयोजन किया गया। गेट मीटिग की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजाराम टाक ने की व संचालन ओमप्रकाश लोट ने किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग को उठाया।

प्रधान राजाराम टाक ने कहा कि आज नगरपरिषद प्रशासन को नोटिस देकर मांग की गई है कि संघ की मांगों को माननीय मंत्री अनिल विज तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ जो वायदे किए थे, उनको पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार की वायदा खिलाफ से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों द्वारा 17 अगस्त को काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 27 अगस्त को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कोरोना से मृतक कर्मचारी को बीमा राशि 50 लाख रुपये देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन देने, ठेकेदार द्वारा लगे कर्मचारियों को पालिका के रोल पर लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर आप्रेटर, माली, बेलदार, सफाई निरीक्षक, बिजली कर्मचारियों के बीच से ठेकेदार को हटाया जाए। जिला प्रधान सत्यवान टाक ने जिले की सभी नगरपालिकाओं का दौरा कर कर्मचारियों से आगामी आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नरेश राणा, पवन दरोगा, पवन कुमार, महेश, पवन चिनालिया, विजय, अमित, मोनू सरबटा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी