सर्दी के मौसम की छाई पहली धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक,धुंध गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद

जागरण संवाददाता फतेहाबाद रविवार को जिले में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ऐसे में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:11 PM (IST)
सर्दी के मौसम की छाई पहली धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक,धुंध गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद
सर्दी के मौसम की छाई पहली धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक,धुंध गेहूं व सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

रविवार को जिले में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ऐसे में मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जता दी थी कि मौसम साफ होने के साथ ही धुंध शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सर्दी के सीजन की पहली धुंध भी छा गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। लेकिन जैसे ही धूप निकलनी तो सुबह 10 बजे तक मौसम साफ भी हो गया। लेकिन धुंध छाने का यह पहला दिन था। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो धुंध का स्तर आने वाले दिनों में अधिक होगा। जिससे फसलों को फायदा होगा। मंगलवार सुबह धुंध छाने के कारण तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मंगलवार को धुंध छाने के कारण एक डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सोमवार को 11 डिग्री पर था। वाहनों चालकों को हुई परेशानी

धुंध छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल वैन अधिक चलती है। ऐसे में स्कूल वैन चालक भी परेशान दिखे। इसके अलावा बच्चों को भी परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। सर्दी के मौसम में पहली बार धुंध छाई है इस कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत भी हुई। यही कारण है कि एक दूसरे के पीछे वाहन चल रहे थे। फसलों के लिए फायदेमंद मौसम

धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। गांव धांगड़ निवासी अनिल कुमार, भूप सिंह, रमेश कुमार व मुकेश ने बताया कि दिसंबर महीना शुरू हो गया है। ऐसे में धुंध जरूरी है। जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी उतनी ही सरसों और गेहूं की फसलों के लिए फायदा होगा। किसानों की माने तो अगर ऐसी ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी। धुंध में वाहन चलाते समय ये रखें सावधानियां

-सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाए।

-धुंध के समय एक दूसरे वाहन को क्रास न करें।

-सड़क किनारे अपने वाहन खड़े न करें।

-घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

-फाग लाइट का प्रयोग करें। अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

1 दिसंबर 22 13

2 दिसंबर 21 11

3 दिसंबर 25 11

4 दिसंबर 23 11

5 दिसंबर 22 10

6 दिसंबर 25 11

7 दिसंबर 24 9

नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है। दिसंबर महीने में अक्सर धुंध छानी शुरू हो जाती है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद अब मंगलवार को धुंध रही है। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। अब जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी ही अच्छी फसल भी होगी।

भीम सिंह एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी