मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर आज हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

अपनी मांगों को लेकर आज हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के प्रधान सीताराम सुथार, चेयरमैन राजेन्द्र मांझू, सचिव रमेश जग्गा, कोषाध्यक्ष धर्मपाल व वरिष्ठ उपप्रधान राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे काफी समय से लंबित पड़ी हैं, जिसको लेकर कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। इस मामले में 6 जनवरी 2021 को भी ज्ञापन दिया गया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।

उन्होंने मांग की कि मंडल में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को हर माह 7 तारीख को वेतन दिया जाए और उनके बैंकों के खाते खुलवाकर सीधा उनके बैंक खाते में वेतन डाला जाए। साथ ही इन कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआइ की सुविधा दी जाए। सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा देय एलटीसी का भुगतान किया जाए। सभी जलघरों पर कर्मचारियों के क्वाटरों की हालत खराब है, इसलिए इनकी मरम्मत की जाए व रंग रोगन किया जाए। टर्म अपाइंटमेंट कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए व उनके एरियर का भुगतान किया जाए। सभी कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार कैशलेस मेडिकल दिया जाए। उन्होंने कहा कि मंडल में भ्रष्टाचार जोरों से फैला हुआ है। इसका विरोध करने पर बेलदार विनोद कुमार का तबादला कर दिया गया। इसलिए इस मामले की जांच की जाए व दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर राजू शर्मा, पृथ्वी गोरखपुरिया, राजेन्द्र लाठर, धर्मपाल बिश्रोई, राजेन्द्र धौलू, मुकेश सुथार व राजेन्द्र कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी