जिले की आबोहवा हुई खराब, एक्यूआइ 360 पहुंचा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद पिछले तीन चार दिनों से जिले की आबोहवा लगातार बिगड़ रही ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM (IST)
जिले की आबोहवा हुई खराब, एक्यूआइ 360 पहुंचा
जिले की आबोहवा हुई खराब, एक्यूआइ 360 पहुंचा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

पिछले तीन चार दिनों से जिले की आबोहवा लगातार बिगड़ रही है। यहीं कारण है कि इस सीजन में सबसे अधिक एक्यूआइ शुक्रवार को रहा। शुक्रवार को एक्यूआइ 360 रहा। दीपावली के दिन भी एक्यूआइ 310 था।

शुक्रवार को एक्यूआइ बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। वहीं वाहनों व पैदल पर चलने वाले लोगों की आंखों आंसू निकल रहे थे। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने तो एडवाइजरी तक जारी कर दी है कि बाहर निकलते समय चश्मा अवश्य लगाए। इसके अलावा दमा रोगी सबसे अधिक परेशान हुए है। सुबह के समय पार्कों में जो भीड़ नजर आती थी वो शुक्रवार को नहीं रही। डाक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह के समय सबसे अधिक धुआं रहता है। ऐसे में अगर सैर करने के लिए जाएंगे तो स्वास्थ्य को फायदा पहुंचने की बजाये नुकसान अधिक हो रहा है।

---------------------------------------------

किसानों ने 60 जगह जलाई पराली

गेहूं बिजाई का सीजन एकाएक तेज हो गया है। यहीं कारण है कि किसान जल्द से जल्द धान की फसल की कढ़ाई कर रहे है। इसके बाद पराली में आग भी लगा रहे है। वीरवार को जिले में 60 जगह पराली में आग लगने की लोकेशन मिली है। ऐसे में कृषि विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। टीम अब खेतों में जाकर निरीक्षण कर रही है कि किस जगह पराली में आग लगी है। उसके बाद किसानों को चिहित किया जा रहा है और जुर्माना लगाया जा रहा है। हमारे पास जो लोकेशन आ रही है उसे ट्रेस किया जा रहा है। अब तक साढ़े चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। ऐसे में किसानों से अपील है कि वो पराली में आग न लगाए। किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

डा. राजेश सिहाग, उपकृषि निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण।

chat bot
आपका साथी