शनिवार को तीन डिग्री बढ़ा तापमान

शनिवार को फिर गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में उससे पहले फिर से बारिश की संभावना नहीं बन रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 07:00 AM (IST)
शनिवार को तीन डिग्री बढ़ा तापमान
शनिवार को तीन डिग्री बढ़ा तापमान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

शनिवार को फिर गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में उससे पहले फिर से बारिश की संभावना नहीं बन रही। जिले में मानसून की देरी से किसानों की चिता लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि पहले मौसम वैज्ञानिक अच्छी बारिश का अनुमान व्यक्त कर रहे थे, लेकिन अभी तक मानसून कब हरियाणा में पहुंचेगी। इसकी जानकारी तक नहीं दे रहे। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।

बढ़े हुए तापमान से आमजन जीवन को बड़ी परेशानी हुई। शहर में तापमान बढ़ने के साथ बिजली के कट लगने शुरू हो जाते है। शनिवार को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कई क्षेत्रों में अघोषित कट लगे।

---------------

उमस भरे वातावरण में फसलों में आ रही बीमारियां :

पिछले कुछ दिनों से न तो अच्छी बारिश हुई न ही अधिक लू चली। उमस भरा वातावरण बना हुआ है। इससे फसलों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है। किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि नरमे में कई प्रकार की बीमारी का असर दिखने लग गया है। इससे किसान चितित है।

-----------------------------

किसान फसलों की करें सही देखभाल :

किसान फसलों की नियमित देखभाल करें। उमस भरे वातावरण में अधिक बीमारी आती है। ऐसे में किसान फसलों की निराई गुड़ाई करते हुए जरूरत के अनुसार सिचाई भी करें। यदि किसी प्रकार की बीमारी है तो किसान अपने क्षेत्र से एडीओ से संपर्क करते हुए दवा का छिड़काव करें।

- डा. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।

chat bot
आपका साथी