आंशिक बादल छाने से दो डिग्री गिरा तापमान

रविवार को जिले में आंशिक रूप से कुछ जगह पर बादल छाए रहे। इससे बढ़ा हुआ तापमान में राहत मिली। हालांकि उमस बरकरार रही। इससे परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा। ऐसे में बारिश का पूर्वानुमान कम है। मौसम बदलने की संभावना 25 जून के बाद ही है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक गर्मी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:00 AM (IST)
आंशिक बादल छाने से दो डिग्री गिरा तापमान
आंशिक बादल छाने से दो डिग्री गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

रविवार को जिले में आंशिक रूप से कुछ जगह पर बादल छाए रहे। इससे बढ़ा हुआ तापमान में राहत मिली। हालांकि उमस बरकरार रही। इससे परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा। ऐसे में बारिश का पूर्वानुमान कम है। मौसम बदलने की संभावना 25 जून के बाद ही है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक गर्मी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना रहा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट जिले में आंशिक बादल छाने के साथ पूरवाई हवा चलने से हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट न होने से उमस भरा मौसम बना रहा। न्यूतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई। लेकिन रविवार को बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसा ही सोमवार को भी बादल छाने का अनुमान है। लेकिन बारिश के पूर्वानुमान से मौसम वैज्ञानिक इंकार कर रहे है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 21 तक मौसम परिवर्तनशील पश्चिमी विक्षोभ के चलते रहेगा। अब यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। ऐसे में बारिश की संभावना नहीं है।

=======================

अच्छी बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित :

गत दिनों जिले में कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन प्री मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई। इसका असर धान उत्पादक किसानों पर पड़ रहा है। जिले के रतिया, टोहाना, जाखल व कुलां क्षेत्र में किसान अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई। इससे धान की रोपाई का कार्य धीमा चल रहा है। वहीं गर्मी अधिक होने से लगाए गई पौध सही से फुटाव ले रही। ऐसे में किसान परेशान है। विदित रहे कि जिले में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की खेती होती है।

---------------------- पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में 21 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की पहले पूर्वानुमान व्यक्त किया था। सोमवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहेंगे। प्रदेश में एकाध जगह पर बारिश हो सकती है। किसान नियमित रूप से फसलों की देखभाल करते हुए निराई गुडाई करें।

- डा. एमएल खिचड़, मौसम वैज्ञानिक, एचएयू।

chat bot
आपका साथी