अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक प्रधान विष्णुदत शर्मा के निर्देशन में शहर में एक रोष प्रदर्शन निकाला गया। वहीं शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इससे पूर्व काफी संख्या में संघ के सदस्य जिसमें महिला सदस्य भी शामिल थीं। सभी गोगामेडी स्थल से एक जुलूस की शक्ल में रवाना हुए तथा नेहरू मार्केट स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:14 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:14 AM (IST)
अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन
अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से सौंपा ज्ञापन

संवाद सहयोगी, टोहाना:

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक प्रधान विष्णुदत शर्मा के निर्देशन में शहर में एक रोष प्रदर्शन निकाला गया। वहीं शिक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इससे पूर्व काफी संख्या में संघ के सदस्य जिसमें महिला सदस्य भी शामिल थीं। सभी गोगामेडी स्थल से एक जुलूस की शक्ल में रवाना हुए तथा नेहरू मार्केट स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य संगठन सचिव धर्मेंद्र पांडा ने कहा कि अध्यापकों की काफी लंबे समय से मांगे लंबित है, जिन्हें सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार न केवल शिक्षा विभाग बल्कि प्रत्येक विभाग के कर्मचारी बेहद परेशान है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के 144 खंडों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके बाद जिला स्तर पर भी प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने सीधे-सीधे तौर पर कहा कि सरकार कर्मचारियों व आम जन को तंग करना बंद करें। उन्होंने कहा कि सरकार जहां शिक्षा को बर्बाद करने पर तुली हुई है। वहीं अध्यापक संघ गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा और शिक्षा का नीजिकरण नहीं होने देगा।

इस मौके पर प्रधान विष्णु दत्त, सचिव राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, संगठन सचिव जगदीश कुमार, जिला संगठन सचिव हरपाल सिंह, जिला सचिव कृष्ण कुमार, अजीत शास्त्री, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र नैन, उपप्रधान कमल भाटिया, नवीन भाटिया, हसला प्रधान जयसिंह, गुरलाल, गजेंद्र कोर, प्रकाशो देवी, रोशनी देवी, राजीव शर्मा, डिपल सहित भारी संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी