तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश

सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद एवं टीएमसी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहतर कल्याणकारी योजना के कारण वहां की जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत देकर मुख्यमंत्री बनाया है। यह बात पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ टीएमटी नेता अशोक तंवर ने पुराना बस स्टैंड रोड स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:22 PM (IST)
तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश
तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद एवं टीएमसी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा कि आज केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि पश्विम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहतर कल्याणकारी योजना के कारण वहां की जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत देकर मुख्यमंत्री बनाया है। यह बात पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ टीएमटी नेता अशोक तंवर ने पुराना बस स्टैंड रोड स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान सड़कों पर बैठने पर मजबूर हुआ है। उन्होंने कहा कि टीएमसी संगठन को प्रदेश में मजबूती से चलाया जाएगा। प्रदेश में शीघ्र ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया जाएग। केंद्र सरकार ने 700 लोगों की शहादत लेकर कानून वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मां माटी और मानुष टीएमसी का नारा है जो पूरे देश में प्रेम की भावना जगता है। पूर्व सांसद व टीएमसी नेता डा. अशोक तंवर ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यालय खोले जाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र विकल्प है जो ममता है। भाजपा की सरकार को निरंकुश सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका हैं। भाजपा में भ्रष्टाचार व दुराचार व्याप्त है। तृणमूल कांग्रेस जनता को देश में एक मजबूत पार्टी विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। आगामी चुनाव में जनता देशभर में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने ही कांग्रेस पार्टी को जीरो से हीरो बनाया था। भाजपा व कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। एक ही थाली में बैठ कर खाते है व एक दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस अब हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में अकेले दम पर सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर हंसराज चौधरी, सतवीर खीचड़, आलम , धर्मपाल दरियापुर, डॉ पृथ्वी पाल शास्त्री, जोगिदर वेलरखा, विजेंद्र सिवाच, अरविद भूकर, अशोक भूकर, ओ पी चोपड़ा, गुलाब सिंह वोस्ती, राजेंद्र भोडिया, गुरप्रीत संधू, सतवीर पारता, छैलू राम जाखड़, प्रह्लाद भुना, जगदीश प्रेमी, परवीन सोनी, महेंद्र वर्मा, विमल मनोचा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी