शहीद ऊधम सिंह को नमनकर बुराइयों के खात्मे का लिया संकल्प

नवगठित सामाजिक संगठन आजाद युवा समाज ट्रस्ट ने प्रधान बंटी कंबोज के नेतृत्व में अमर शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर खेमाखाती रोड से थाना रोड स्थित ऊधम सिंह पार्क तक जागृति मार्च निकाला। यहां नन्हीं बेटियों ने संगठन पदाधिकारियों संग अमर शहीद की प्रतिमा के समक्ष अलख ज्योत जलाकर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST)
शहीद ऊधम सिंह को नमनकर बुराइयों के खात्मे का लिया संकल्प
शहीद ऊधम सिंह को नमनकर बुराइयों के खात्मे का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नवगठित सामाजिक संगठन आजाद युवा समाज ट्रस्ट ने प्रधान बंटी कंबोज के नेतृत्व में अमर शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर खेमाखाती रोड से थाना रोड स्थित ऊधम सिंह पार्क तक जागृति मार्च निकाला। यहां नन्हीं बेटियों ने संगठन पदाधिकारियों संग अमर शहीद की प्रतिमा के समक्ष अलख ज्योत जलाकर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिन्दगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी पंजाब सिंह, भरत रावत, गुलशन रहेजा व विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में शांति युवा मंडल, महाब्राह्मण सभा व श्री श्याम सेवा मंडल आदि संगठनों ने भी भगीदारी की।

आजाद युवा समाज संगठन प्रधान बंटी कंबोज ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए ऊधम सिंह ने अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया था। आज समाज को नशा, चोरी, अंधविश्वास, जाति-पाति भेदभाव जैसी अनगिनत सामाजिक बुराईयों ने अपना गुलाम बना रखा है। समाज से इनको आजादी दिलवाने के लिए शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को अपनाते हुए युवाओं को आगे आना होगा तभी हम फिर से खुशहाल समाज के स्वपन को पूरा कर सकेंगे। जिन्दगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने आजाद युवा समाज ट्रस्ट पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम उन महान वीरों की कुर्बानियों को सदैव याद रखें। क्योंकि स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के तप, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप ही आज हम सभी आजादी की फि•ां में सांस ले रहे हैं। ऐसे अमर शहीदों के जीवन से हमें अपने देश पर मर मिटने और अपने देश के लिए काम करने की प्रेरणा मिलती है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हमें हमेशा देश हित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी संजय चावला, अनिल कंबोज, जसबीर सिंह, रवि आहुजा, सुनील कंबोज, राजेन्द्र कंबोज, पवन ओड, सुखबीर सिंह, सतपाल सिंह, नरेश कुमार, संदीप सिंह, मोहित कुमार सहित संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी