शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लें युवा : दहिया

जागरण संवाददाता फतेहाबाद शहीद-ए- आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती गांव अहरवां स्थित राजक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:56 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:56 AM (IST)
शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लें युवा : दहिया
शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लें युवा : दहिया

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

शहीद-ए- आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती गांव अहरवां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रांगण में स्थित सरदार भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सरपंच जसवंत सिंह ने भाग लिया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाक्टर महेंद्र कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मास्टर देवेंद्र सिंह दहिया, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। देवेन्द्र दहिया ने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था। यह स्थान पर पाकिस्तान का हिस्सा है। सरपंच जसवंत सिंह ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निवर्हन करना चाहिए। प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि युवाओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में पंच गुरविदर सिंह, पंच गुरप्रीत सिंह, मांगीलाल माली, संजय शर्मा, मनोहर लाल, अभिलाषा, गुरतेज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी