नहर से शव निकालते समय एसआइ का फिसला पांव, गिरा, मौत

संवाद सहयोगी टोहाना टोहाना के गांव बढ़ाई खेड़ा के पास सिद्धमुख नहर से एक व्यक्ति का शव ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 04:33 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 04:33 AM (IST)
नहर से शव निकालते समय एसआइ का फिसला पांव, गिरा, मौत
नहर से शव निकालते समय एसआइ का फिसला पांव, गिरा, मौत

संवाद सहयोगी, टोहाना : टोहाना के गांव बढ़ाई खेड़ा के पास सिद्धमुख नहर से एक व्यक्ति का शव निकालते समय एक एसआइ खुद नहर में गिर गया। उसके पास खड़े दूसरे पुलिस कर्मचारियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से पुलिस कर्मचारी को नहर से बाहर निकाला और उसे टोहाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हिसार निवासी अशोक साहनी शहर से लापता हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में दी थी। वहीं पुलिस को पता चला था कि गांव बढ़ाई खेड़ा में एक शव बहता हुआ आया है। जिसकी सूचना हिसार पुलिस को दी गई।

हिसार के थाना सिविल लाइन से एसआइ व हिसार निवासी 53 वर्षीय सुशील कुमार व एचसी चंद्रभान टोहाना भाखड़ा नहर में डेड बॉडी की सूचना मिलने पर पहुंचे। मृतक अशोक की डेड बॉडी निकालते समय एसआइ सुशील कुमार का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। जिससे आसपास खड़े पुलिस कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। नहर में पानी का बहाव अधिक तेज था। इस कारण एएसआइ सुशील कुमार बहता हुआ आगे निकल गया। लेकिन पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाश शुरू कर दी। तब तक देरी हो चुकी थी। सुशील कुमार को नहर से बाहर निकाला गया और उसे टोहाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

-----------------------------------------

सिद्धमुख नहर में हिसार निवासी एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी तलाश के लिए ही हिसार से दो पुलिस कर्मचारी आए थे। पुलिस कर्मचारियों ने शव को बाहर निकाल लिया था। इसी दौरान एसआइ सुशील कुमार का पांव फिसल गया और नहर में जा गिरा। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की ली। लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण बचाया नहीं जा सका।

chat bot
आपका साथी