विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के महत्च से कराया अवगत

भ्भट्टू गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय के महत्व से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 07:45 AM (IST)
विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के महत्च से कराया अवगत
विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के महत्च से कराया अवगत

संवाद सूत्र, भट्टूकलां:भट्टू गांव के राजकीय संस्कृत मॉडल स्कूल में गणित एवं विज्ञान विषय की महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए विज्ञान व गणित विषयों की पूरी जानकारी हासिल करने के बारे में जागरूक किया गया।

राजकीय महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डा. रेखा रानी ने कहा कि आजकल विद्यार्थी विज्ञान एवं गणित विषय में कम रूचि ले रहे हैं। विद्यार्थी कला संकाय में ज्यादा रूचि ले रहे है। विद्यार्थी सोचते हैं कि जल्दी से जल्दी कोई प्रतियोगी परीक्षा पास हो जाए और नौकरी मिल जाएं। जबकि बारहवीं या ग्रेजुएशन के बाद जितने भी प्रतियोगी टेस्ट होते है, उनमें गणित का प्रयोग होता है। बैंकिग सेक्टर, बिजनेस, डिफेंस सर्विस के जितने भी प्रतियोगी टेस्ट हो उन सब में गणित का प्रयोग होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक क्षेत्र में भी गणित और साइंस का काफी स्कोप है।

उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी कुशलता से विज्ञान एवं गणित विषय को रोचक बना सकता है। विद्यालय में गणित एवं विज्ञान का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य अंजू गर्ग, डा. विनय कुमार, लीलू राम, सुशील कुमार सहित स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

निबंध प्रतियोगिता में बीए प्रथम की कविता रही प्रथम

संवाद सूत्र, भट्टूकलां :

राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में महिला प्रकोष्ठ इकाई की ओर से महिला सशक्तिकरण विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर निबंध लिखे और प्राचीन व आधुनिक समाज में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के आरंभ में महाविद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेट दिनेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता से परिपूर्ण है और जो बेहतरीन प्रदर्शन करता है वही आगे निकल पायेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, चाहे सफलता मिले या न मिले पर अनुभव जरूर मिलेगा और अनुभव से ही विद्यार्थी के व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्रम इंचार्ज महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. ज्योति झाझड़ा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और वो प्रत्येक क्षेत्र में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। इस प्रतियोगिता में कविता बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, रेखा बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान, सुदेश बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डा. सुभाष सिहाग, दर्शन सिंह, दिलसुख राम ने जज की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, रविद्र कुमार, डा. राजाराम सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी