दो गुटों में जमकर चलीं लाठियां, चार घायल, छह पर केस दर्ज

गांव नहला में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। भूना पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:12 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:12 AM (IST)
दो गुटों में जमकर चलीं लाठियां, चार घायल, छह पर केस दर्ज
दो गुटों में जमकर चलीं लाठियां, चार घायल, छह पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, भूना :

गांव नहला में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया। भूना पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नहला निवासी संजय ने बताया कि वह अपने भाई दीपक के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर नहला गांव की गलियों में आ रहा था कि नहला निवासी अरमान, रामफल उर्फ दासा, रोहताश व सनूप ने उनका रास्ता रोक किया और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में संजय व दीपक गंभीर रूप से घायल हो। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भूना में भर्ती करवाया गया। भूना पुलिस ने संजय के बयान पर अरमान रामफल उर्फ दासा, रोहताश व सनूप के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे पक्ष के नहला निवासी राजकुमार ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गीता खेत में ज्वार काट रही थी कि इसी दौरान संजय व दीपक संजय व दीपक ने खेत में पहुंचकर न केवल गीता को गालियां निकाली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो दीपक व संजय ने भागना चाहा। लेकिन जब राजकुमार ने उन्हें मौके पर ही पकड़ना चाहा तो लाठी-डंडों से प्रहार करके दोनों मौके से भाग गए। हमले में राजकुमार व गीता को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने दीपक पक्ष पर पहले से ही केस दर्ज करवा रखा है, जिसको वापस लेने के लिए उपरोक्त पक्ष दबाव बना रहा है। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर दीपक व संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी