कन्या के विवाह में सामान भेंट कर कमाया पुण्य

जागरण संवाददाता फतेहाबाद स्थानीय रतिया रोड़ पर स्थित ढाणी मसीदां वाली में स्माइल बिट्स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:49 AM (IST)
कन्या के विवाह में सामान भेंट कर कमाया पुण्य
कन्या के विवाह में सामान भेंट कर कमाया पुण्य

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

स्थानीय रतिया रोड़ पर स्थित ढाणी मसीदां वाली में स्माइल बिट्स वेलफेयर सोसाइटी व श्री संकट हरण बालाजी सेवा मंडल द्वारा एक जरूरतमंद कन्या के विवाह समारोह में विवाह का सामान वितरण किया गया इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कन्या के निवास स्थान पर पहुंचकर कन्या को आशीर्वाद दिया वह समान वितरण दिया जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने बेड, बर्तन, गद्दे, अटैची, मेकअप, कुर्सी, मेज, साड़ी सहित अनेक सामान वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कन्या को आशीर्वाद दिया स्माइल विद वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव तरुण मेहता ने बताया कि समय-समय पर संस्था की तरफ से ऐसे नेक काम किए जाते है। और शहर की सामाजिक संस्था श्री संकट हरण बालाजी सेवा मंडल द्वारा शहर में घर-घर में निश्शुल्क श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया जाता है जिसका चढ़ावा आता है उसे हम धार्मिक व सामाजिक कार्यों में लगाते हैं ताकि पैसों का सदुपयोग किया जा सके इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए बताया कि बेटियां हमेशा सांझी होती है। बेटियों को जितना सहयोग दिया जाय उतना कम होता है। बेटियां एक नहीं दो घरों की शान होती है। इस अवसर पर कन्या के परिवार और आस पड़ोस के सदस्यों ने संस्था के सहयोगियों का व समाजसेवियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधान दीपक सिगला जिलाध्यक्ष मुकेश नारंग, जिला उपाध्यक्ष अमित डुरेजा, सचिव गोल्डी ग्रोवर, योगेश सोनी, रामकरन प्रजापति, नीरज ठाकुर, सौरभ गोदारा, जिदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, नंबरदार करनैल सिंह झाड साहिब, अनमोल कम्बोज, कुलदीप कम्बोज, सरदार सुखदीप सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी