एसडीएम ने गांव हैदरवाला में पराली प्रबंधन कार्य का किया निरीक्षण

उपमंडलाधीश नवीन कुमार ने गांव हैदरवाला के किसान हरजिदर सिंह पुत्र परम दीप सिंह के खेतों में जाकर पराली प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:47 AM (IST)
एसडीएम ने गांव हैदरवाला में पराली प्रबंधन कार्य का किया निरीक्षण
एसडीएम ने गांव हैदरवाला में पराली प्रबंधन कार्य का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, टोहाना :

उपमंडलाधीश नवीन कुमार ने गांव हैदरवाला के किसान हरजिदर सिंह पुत्र परम दीप सिंह के खेतों में जाकर पराली प्रबंधन कार्य का निरीक्षण किया।

उपमंडलाधीश ने कहा कि प्रदूषित वातावरण का मानव के साथ-साथ हर जीव-जंतु के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण का होना बहुत ही जरूरी है। पर्यावरण की स्वच्छता को बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। इस दिशा में किसान पराली को जलाने की बजाए इसका प्रबंधन करके न केवल पर्यावरण सरंक्षण में सहयोगी बनें, बल्कि इसे अपने लाभ का भी जरिया बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश सरकार जीरो बर्निंग संकल्प के साथ इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर गठित टीम मौके पर जाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी। कोई भी पराली जलाता है, तो उसका चालान कर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान स्वयं जागरूक बनकर पराली को जलाने की बजाए इसके उचित निपटान की दिशा में आगे बढें। किसान हरजिदर सिंह ने कहा कि उन्होंने 10 एकड़ जमीन पर पराली प्रबंधन किया है और 70 एकड़ पर भी पराली न जला कर उचित तरीके से पराली प्रबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दूसरे किसानों को भी पराली न जलाने बारे जागरूक करेंगें। पराली जलाने से जहां उनकी भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म होती है, वहीं पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि किसान पराली प्रबंधन कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करें। पराली का प्रबंधन करके किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर कृषि अधिकारी संजय सेलवाल व अन्य किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी