एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन ने समस्याओं पर की चर्चा

भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक अरोडवंश धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान अशोक तनेजा ने की व संचालन सचिव अशोक बाघला ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:18 PM (IST)
एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन ने समस्याओं पर की  चर्चा
एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन ने समस्याओं पर की चर्चा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक अरोडवंश धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान अशोक तनेजा ने की व संचालन सचिव अशोक बाघला ने किया। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर एसबीआई फतेहाबाद मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर भास्कर कुमार व रिटायर्ड बैंक कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक परिषद के प्रधान हरबंस लाल सेठी ने भाग लिया। बाघला ने रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला और अधिकारियों से बैंक के उत्थान में अपना जीवन लगाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जाने की मांग की गई। चीफ मैनेजर श्री भास्कर ने कहा कि बैंक आज जिस बुलंदियों को छू रहा है, वह सब कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों से भविष्य में भी भारतीय स्टेट बैंक का इसी तरह सहयोग जारी रखते हुए बैंक के बिजनेस बढ़ाने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो और उन्हें बैंक द्वारा सभी लाभ दिए जाएं, उनका यह प्रयास जारी रहेगा। बैठक के दौरान एसबीआई कर्मचारी नरेंद्र लाम्बा व जगदीश मोंगा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधान अशोक तनेजा ने बैठक में पहुंचे सभी अतिथियों व रिटायर्ड कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पवन बंसल, भीम बंसल, दर्शन सिंह, सुखदेव गहलोत, रामेश्वर भोभरिया, जसवंत सिंह, रमेश बुद्धिराजा, ओपी मदान, मदनलाल, हुकमचंद, राजकुमार सौलंकी, भारत भूषण भाटिया, कंवरभान चिलाना, परमानंद गिरधर, उमेद सांगा, हुकमचंद सिगला, राजेन्द्र सिगला, रामनिवास गुप्ता, सावित्री देवी, विनोद भाटिया सहित अनेक रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी