सतगुरु कृपा अपना घर बना दिव्यांगों व बेसहारों के लिए ठिकाना

जागरण संवाददाता फतेहाबाद पंजाब के जिले मानसा के कस्बे सरदूलगढ़ का धर्मपाल करीब एक वर्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:51 AM (IST)
सतगुरु कृपा अपना घर बना दिव्यांगों व बेसहारों के लिए ठिकाना
सतगुरु कृपा अपना घर बना दिव्यांगों व बेसहारों के लिए ठिकाना

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

पंजाब के जिले मानसा के कस्बे सरदूलगढ़ का धर्मपाल करीब एक वर्ष पहले फतेहाबाद पहुंच गया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह दरियापुर क्षेत्र में अक्सर घूमते रहता। एक बेसहारा को घूमते हुए दरियापुर पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने देखा। पुलिस के कर्मचारी उसकी प्राथमिक जांच करके उसे शहर की गीता कालोनी में बने सतगुरु कृपा अपना घर में छोड़ गए। अपना घर से मिल इलाज से धर्मपाल को याददाश्त वापस लौटी। इसके बाद उसने सतगुरु कृपा अपना घर ट्रस्ट के संरक्षण सेठ विनोद तायल व प्रधान अशोक भुक्कर को अपना ठिकाने के बारे में बताया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षण के मार्फत पता किया तो धर्मपाल सरदूलगढ़ के अच्छे परिवार का रहने वाला मिला। उसका बेटा पंजाब बिजली निगम में एसडीओ है। धर्मपाल के बेटे एसडीओ ने बताया कि उसके पिता दो साल पहले घर से गायब हो गए थे। कई जगह पर तलाश की लेकिन नहीं मिले थे। अब गत सप्ताह ही धर्मपाल बेसहारा के लिए चलाए जा रहे सतगुरु कृपा अपना घर से ठीक होकर लौट गया। फतेहाबाद के सिरसा रोड पर स्थित गीता कालोनी में चल रहे सतगुरु कृपा अपना घर में अब भी धर्मपाल जैसे 35 लोग रह रहे हैं। कई की हालत बड़ी दयनीय है। । इसकी वजह है कि वे मंदबुद्धि के साथ दिव्यांग भी हैं। जिनको ट्रस्ट के सदस्य आसपास क्षेत्र से लाए है। अनेक तो ऐसे है जिनको पुलिस द्वारा ही अपना घर में छोड़ा गया है। करीब 12 लोग फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल व अग्रोहा के मेडिकल कालेज से आए है। ट्रस्ट के पदाधिकारी कहते हैं कि जिनके कोई वारिस नहीं होता। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें अपना घर में छोड़ देते है। वहीं संस्था के पदाधिकारियों खुद भी आमजन की सूचना पर बेसहारा को आश्रम में ले आते है। पिछले एक महीने में 7 नए लोग आश्रम में आए हैं।

------------------------

सतगुरु कृपा अपना घर में होता है इलाज

ट्रस्ट के पदाधिकारी सेठ विनोद तायल व अशोक भुक्कर ने बताया कि सतगुरु कृपा अपना घर में रहने वाले जरूरतमंदों को पूरी सुविधा दी जाती है। कई लोग दिमागी संतुलन बिगड़ने के कारण घर छोड़ देते है। ऐसे लोगों का इलाज किया जाता है। अनेक लोग ठीक हुए है। वहीं जो दिव्यांग है। उनका भी इलाज किया जाता है। सुबह के समय योग व भगवान की प्रार्थना करवाई जाती है। वहीं उनको पार्क में भ्रमण भी करवाया जाता है।

-----------------

अब हांसपुर रोड पर बनाई जा रही संस्था :

सतगुरु कृपा अपना घर ट्रस्ट व स्वामी सदानंद

प्रणामी गो सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट मिलकर हांसपुर रोड पर दो एकड़ में अत्याधुनिक गो संवर्धन केंद्र बना रहे है। इसमें गोवंश की नस्ल सुधार के साथ गोवंश के उत्पाद भी तैयार होंगे। अपना घर में करीब 150 दिव्यांगों व बेसहारा रहने की व्यवस्था रहेगी। जो इस वर्ष मई में शुरू होने की उम्मीद है। इस ट्रस्ट द्वारा जिले में 38 गोशाला, एक नंदीशाला का संचालन किया जा रहा हैं।

----------------------- परोपकार के कार्य आमजन के सहयोग से हो रहे है। ट्रस्ट के पदाधिकारी अपना घर का संचालक करते है। फतेहाबाद में इससे दिव्यांगों एवं बेसहारा लोगों को बड़ा सहारा मिला है। यह सब स्थानीय लोगों की बदौलत ही संभव है। फतेहाबाद में समाज सेवा का जज्बा है। इसकी बदौलत ही यहां बड़ी संख्या में गोशाला, नंदीशाला बनी हुई है।

- स्वामी सदानंद, संरक्षक,

प्रणामी गो सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट।

chat bot
आपका साथी