संगत ने निकाला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद सूत्र रतिया गांव ब्राह्मणवाला स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब छावनी निहंग सिंह में श्रीगु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:59 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:17 AM (IST)
संगत ने निकाला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत
संगत ने निकाला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद सूत्र, रतिया : गांव ब्राह्मणवाला स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब छावनी निहंग सिंह में श्रीगुरुनानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा से पांच प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ नगर कीर्तन ब्राह्मणवाला, लुठेरा, रतनगढ़, रतिया होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ है। नगर कीर्तन के दौरान जत्थे ने सिख इतिहास पर प्रकाश डालकर धर्म का प्रचार व प्रसार किया। नगर कीर्तन में गत्तका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों ने अनेक हैरत अंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में ब्राह्मणवाला के अलावा आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन के गांव लुठेरा पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब में सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह व अन्य सेवादारों ने पांच प्यारों को सरोपे भेंट किए। नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में पाठ का भोग डाला गया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की गई। महंत बाबा जग्गा सिंह, विरसा सिंह खालसा, जत्थेदार बाबा शिगारा सिंह, बोगा सिंह, बाबा मेलासिंह, समेत अनेक सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी