हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

प्रदेश के 2.62 लाख पेंशनर्स के डीए में वृद्धि की घोषणा के बावजूद सरकार द्वारा अधिसूचना जारी न करने पर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने इसको लेकर आंदोलन चलाने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:31 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:31 AM (IST)
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे रिटायर्ड कर्मचारी
हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

फतेहाबाद (विज्ञप्ति): प्रदेश के 2.62 लाख पेंशनर्स के डीए में वृद्धि की घोषणा के बावजूद सरकार द्वारा अधिसूचना जारी न करने पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जल्द ही इस बारे पत्र जारी न करने पर रिटायर्ड कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा। संघ के जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया, वरिष्ठ उपप्रधान बेगराज, सचिव मा. ओमप्रकाश व कोषाध्यक्ष अमर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों के डीए में वृद्धि बारे पत्र जारी न करके विश्वासघात किया है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने पूरा जीवन सेवा में लगा दिया और अब वरिष्ठ नागरिक के तौर पर समाजसेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी में भी रिटायर्ड कर्मचारियों ने लाखों रुपये का चंदा इकट्ठा कर सरकार के खजाने में जमा करवाया। जी-तोड़ मेहनत करके कोरोना मरीजों के लिए दवाइयां, आक्सीजन व अन्य राहत कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चालान काटे जाने व तंग किए जाने के बावजूद भी रिटायर्ड कर्मचारी आम जनता के सुख-दुख में शामिल रहे। प्रवासी मजदूरों के लिए सूखा राशन व उनके घर जाने के लिए किराये इत्यादि का भी प्रबंध किया। हरियाणा सरकार को रिटायर्ड कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिक का दर्जा देकर उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। कर्मचारी नेता बेगराज ने कहा कि आगामी 9 अगस्त को भारत बचाओ दिवस में शामिल होकर रिटायर्ड कर्मचारी अपने आवाज को बुलंद करेंगे। 5 अगस्त को रतिया व भूना में ब्लाक सम्मेलन, 25 अगस्त को टोहाना व 29 अगस्त को फतेहाबाद में सम्मेलन कर सांगठनिक ढांचे को मजबूत करते हुए आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी