दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध को मध्येनजर रखते हुए सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वीरवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख संजय गांधी चौक पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:40 PM (IST)
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

संवाद सूत्र, रतिया :

सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध को मध्येनजर रखते हुए सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वीरवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख संजय गांधी चौक पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया।

जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र भोरिया के आदेश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस के इंचार्ज भीम सिंह ने किया और उन्होंने प्रथम रिफ्लेक्टर लगाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने ज्यादातर सड़कों पर चलने वाले ट्रैक्टर- ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए और उन के चालकों को धुंध व कोहरे में ध्यान पूर्वक ड्राइविग करने तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आह्वान किया।

यातायात पुलिस के इंचार्ज ने रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि जैस-जैसे सर्र्दी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे धुंध व कोहरा भी अपना रंग दिखाता है, जिसके चलते सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया गया है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उदेश्य है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाए और विशेषकर ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों को प्रेरित भी किया जाए। इंचार्ज ने बताया कि आमतौर पर देखा गया कि ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर न लगा होने के कारण अनेक ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिससे आम व्यक्ति को जान तक भी गंवानी पड़ती है। उन्होंने आम वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देते हुए धुंध व कोहरे में वाहन की रफ्तार धीमी रखने आह्वान किया और कहा कि इन दिनों सड़क पर चलते समय अपना तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल यशविद्र सिंह, मनोज शर्मा, ठाकुर सिंह, सतपाल सिंह, श्रवन कुमार, हरदीप सिंह, राज कुमार, मेनपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी