रेडीमेड शोरूम मालिक की नुकीले हथियार से 40 बार गोदकर हत्या

टोहाना रेलवे रोड स्थित नेहरू मार्केट में स्पाइडर फैशन के नाम से रेडीमेड क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 04:00 AM (IST)
रेडीमेड शोरूम मालिक की नुकीले हथियार से 40 बार गोदकर हत्या
रेडीमेड शोरूम मालिक की नुकीले हथियार से 40 बार गोदकर हत्या

संवाद सूत्र, टोहाना : रेलवे रोड स्थित नेहरू मार्केट में स्पाइडर फैशन के नाम से रेडीमेड कपड़े का शोरूम चलाने वाले 50 वर्षीय जोगेंद्र बजाज उर्फ बिट्टू की मंगलवार रात नुकीले हथियार से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने व्यापारी के शरीर पर 40 वार किए है। हत्या की जानकारी रात करीब 12 बजे तब हुई जब जोगेंद्र के बड़े भाई दिनेश उसे ढूंढता हुए दुकान पहुंचे।

जोगेंद्र के बड़े भाई और गांव सलेमपुरी के पूर्व सरपंच दिनेश बजाज ने पुलिस को बताया कि वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है और मंगलवार रात करीब 10 बजे ऑफिस बंदकर घर जा रहा था। तब भाई की दुकान खुली थी और तीन लोग खरीदारी कर रहे थे। उसने जोगेंद्र को घर जाने के लिए कहा तो उसने कहा कि ग्राहकों को निपटाकर घर चला जाएगा। उसके बाद दिनेश फ्रैंडस कालोनी स्थित घर चला गया। रात में जोगेंद्र की बेटी नोनी का दिनेश के पास फोन आया कि पापा नहीं आए हैं और मोबाइल भी बंद आ रहा है। इस पर दिनेश रात करीब 11.30 बजे जोगेंद्र की दुकान पर पहुंचा।

दुकान का शटर लगभग दो फुट उठा हुआ था। दिनेश ने अंदर जाकर बेसमेंट की तरफ देखा तो जोगेंद्र का शव फर्श पर पड़ा था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। फर्श पर काफी खून फैला था। दिनेश ने तुरंत शहर पुलिस को जानकारी दी। डयूटी पर तैनात जांच अधिकारी फूल सिंह मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद से एसपी विजय प्रताप सिंह टोहाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और दिनेश से पूछताछ की। दिनेश ने बताया कि उसके भाई की किसी से रंजिश नहीं थी।

शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि हत्यारे गल्ले में रखे दिनभर की बिक्री के रुपये और नेहरू मार्केट में खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए एकत्र किए गए करीब 10-12 हजार रुपये भी ले गए हैं। दिनेश बजाज के बयान दर्ज कर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। एक टीम शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि हत्या मामले में कोई सुराग मिल सके। व्यापारी के मुंह, गले, छाती और पेट पर नुकीले हथियार से लगभग 30 से 40 बार वार किया गया है। यह हथियार पेचकस या बर्फ तोड़ने वाला सुआ भी हो सकता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला रंजिश का हो सकता है, क्योंकि खरीद करने आए व्यक्ति लूटपाट कर चोट मारकर चले जाते हैं, जबकि जोगेंद्र को बेसमेंट में ले जाकर उस पर अनेक बार वार करके मौत के घाट उतारा गया है। सीन ऑफ क्राइम ने मौके से सुबूत एकत्र किए हैं।

विजय प्रताप सिंह, जिला पुलिस कप्तान

आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नेहरू मार्केट में लगाया जाम

जोगेंद्र की हत्या की सूचना मिलते ही नेहरू मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रख प्रदर्शन किया। उन्होंने नेहरू मार्केट में दोनों ओर अवरोधक लगाकर रास्ता जाम कर दिया। हरियाणा व्यापार मंडल और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में जाम लगाया गया। व्यापारियों ने शहर में प्रदर्शन कर शहर थाने में जाकर हत्यारों को तुरंत गिफ्तार करने की मांग की। संगठन प्रधान नानू राम मित्तल और प्रदेश संगठन सचिव जगदीश पाहवा ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार हो रही चोरी के मामले अभी ट्रेस नहीं हुए हैं।

कई साल से टोहाना में रह रहा था

जोगेंद्र बजाज और दिनेश बजाज का परिवार कई वर्ष पूर्व गांव से टोहाना आकर कारोबार करने लगे थे। जोगेंद्र ने नेहरू मार्केट में रेडीमेड कपड़ों का काम करता था। वहीं, दिनेश सरकारी कन्या स्कूल के पास ऑफिस बनाकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगा था। दोनों कर्मचारी शाम 7.30 चले जाते हैं

जोगेंद्र के शोरूम पर दो युवक काम करते हैं और दोनों शाम 7.30 बजे तक चले जाते हैं। जोगेंद्र रोजाना रात करीब 10 से 10.30 बजे तक शोरूम बंद कर रामनगर स्थित अपने घर जाता था। लूट के लिए की वारदात!

जोगेंद्र की हत्या के मामले में चर्चा है कि जोगेंद्र हर वर्ष गांव खेती ठेके पर उठाता था। उस ठेके की राशि उसके पास आती थी। हत्यारों को ठेके की राशि के आने की जानकारी होने पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने के साथ उसकी हत्या भी कर दी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी