नागरिक अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ गर्भवती आशा वर्कर ने दी शिकायत

नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर महिलाओं को रिपोर्ट लेने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं आरोप है कि कुछ कर्मचारी इन महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार भी करते है। शहर के साथ लगती गांव की गर्भवती महिला एक दिन पहले अस्पताल में अपना चेकअप करवाने के लिए आई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:37 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:37 AM (IST)
नागरिक अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ गर्भवती आशा वर्कर ने दी शिकायत
नागरिक अस्पताल में कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ गर्भवती आशा वर्कर ने दी शिकायत

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नागरिक अस्पताल में तैनात एक कंप्यूटर आपरेटर पर एक गर्भवती आशा वर्कर ने समय पर रिपोर्ट न देने व दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आशा वर्कर ने इसकी शिकायत महिला थाना में दी है। वहीं कंप्यूटर आपरेटर ने दावा किया है कि दोनों के बीच तालमेल न होने के कारण ऐसा हो गया और अब समझौता हो गया है।

नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर महिलाओं को रिपोर्ट लेने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं आरोप है कि कुछ कर्मचारी इन महिलाओं के साथ दु‌र्व्यवहार भी करते है। शहर के साथ लगती गांव की गर्भवती महिला एक दिन पहले अस्पताल में अपना चेकअप करवाने के लिए आई। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार को रिपोर्ट देरी से हवाला देकर उसे घर भेज दिया। मंगलवार को जब आई तो एक कंप्यूटर आपरेटर ने उसके साथ बदतमीजी की और गालियां भी निकाली। जिसके बाद आशा वर्कर ने इसकी शिकायत महिला थाना में दी। मामला थाना पहुंचने के बाद कंप्यूटर आपरेटर भी घर पहुंच गए और समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। इस बारे में जब कंप्यूटर आपरेटर से बात की तो कहां कि समझौता हो गया है। वहीं आशा वर्कर ने कहा कि उसने शिकायत दे दी है जो कार्रवाई करेगी पुलिस करेगी। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. राजेश चौधरी ने बताया कि हमारे पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। बुधवार को वो इस मामले की जांच करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी