बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों के पुलिस ने काटे चालान

शहर में बुलेट बाइक सवार अक्सर सैलेंसर से पटाखे छोड़ते हुए आमजन की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:19 AM (IST)
बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों के पुलिस ने काटे चालान
बुलेट से पटाखा छोड़ने वालों के पुलिस ने काटे चालान

संवाद सूत्र, रतिया : शहर में बुलेट बाइक सवार अक्सर सैलेंसर से पटाखे छोड़ते हुए आमजन को परेशान करते है। शनिवार को यातायात पुलिस ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर शहर के संजय गांधी चौक पर नाकाबंदी करते हुए बिना दस्तावेजों से चलने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान यातायात पुलिस ने जहां अनेक वाहनों के चालान काट कर मौके पर ही जुर्माना वसूल किया, वहीं बिना नंबर वाले अनेक वाहनों को जब्त भी किया। यातायात पुलिस के इंचार्ज कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में सर्वप्रथम संजय गांधी चौक पर नाकाबंदी करते हुए विशेषकर बिना नंबर के वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की और जिन वाहन चालकों के पास बाइक के दस्तावेज नही थे, उनको मौके पर ही जब्त कर लिया। इसके अलावा बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे गए और मौके पर ई-चालान के माध्यम से जुर्माना वसूल किया गया। इसके पश्चात यातायात पुलिस ने बुढ़लाडा रोड पर स्थित घग्गर नदी पुल के पास भी नाकाबंदी की और इस स्थान पर भी अनेक वाहनों के चालान काटे। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से उन वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ था, जिनके पास पूरे दस्तावेज नही थे। इस कार्रवाई के दौरान टीम के अन्य प्रतिनिधियों में हैड कांस्टेबल यशविद्र सिंह, मनोज कुमार आदि भी उपस्थित थे। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश : एसपी

मैंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हुए र्है। वाहन चालक अपने दस्तावेज साथ लेकर चले। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर अधिक सख्ती के आदेश है। इसी तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी