कामरेड पृथ्वी सिंह व कृष्ण स्वरूप की स्मृति में किया पौधारोपण

संवाद सूत्र गोरखपुर कामरेड पृथ्वी सिंह और कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की याद में गांव गोरख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:09 PM (IST)
कामरेड पृथ्वी सिंह व कृष्ण स्वरूप की स्मृति में किया पौधारोपण
कामरेड पृथ्वी सिंह व कृष्ण स्वरूप की स्मृति में किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, गोरखपुर :

कामरेड पृथ्वी सिंह और कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया की याद में गांव गोरखपुर के कामरेड स्मारक भवन में वट वृक्ष का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उनके साथी रहे कामरेड बलबीर सिंह, और मंगत राम नंबरदार ने बताया कि पृथ्वी सिंह और कृष्णस्वरूप दोनों ही पर्यावरण प्रेमी थे और पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने पर जोर देते थे। कामरेड बलबीर सिंह ने कहा कि प्रदूषण पूरी दुनिया में एक भयंकर समस्या बनी हुई है व बेकाबू होती जा रही है । उन्होंने बताया कि कोरोना और अन्य गंभीर बीमारियां भी पर्यावरण प्रदूषण का ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जब पूंजीवाद का विकास हुआ तो प्रकृति का अत्यधिक दोहन किया गया, जंगल काटे गऐ और पैसा कमाने के लिए जल और पहाड़ों तक को निशाना बनाया गया। इस समस्या पर काबू पाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होगें ताकि पर्यावरण में सुधार हो। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने जैसे प्रयासों का इस दिशा में अत्यंत महत्व है। इस अवसर पर जिला पार्षद बिजेंदर सिवाच, आत्मा राम सहारण, बलजीत यादव, राजबीर सिवाच, कप्तान आर्य ,रोहताश, सत्यवान नंबरदार, राममेहर सिवाच, महेंदर सिंह, ईश्वर सिवाच, कामरेड कृष्ण स्वरूप के सुपुत्र मिल्टू राम, सुखबीर सिवाच व अन्य गांव के सदस्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी